फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Junction, shown in Dhurandhar 2, became a thing without any shooting.

Prayagraj : धुरंधर 2 में दिखा प्रयागराज जंक्शन पर बिना शूटिंग के ही बन गई बात

Sat, 21 Mar 2026 02:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 21 Mar 2026 02:42 PM IST
सार

प्रयागराज में फिल्म धुरंधर 2 इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म में मुख्य किरदार हमजा का प्रयागराज जंक्शन पहुंचना और फिर अतीक के अड्डे की ओर रवाना होने वाला सीन दर्शकों के बीच कौतूहल का विषय बना है।

विज्ञापन
Prayagraj Junction, shown in Dhurandhar 2, became a thing without any shooting.
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रयागराज में फिल्म धुरंधर 2 इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म में मुख्य किरदार हमजा का प्रयागराज जंक्शन पहुंचना और फिर अतीक के अड्डे की ओर रवाना होने वाला सीन दर्शकों के बीच कौतूहल का विषय बना है। हालांकि, इस चर्चित दृश्य के पीछे की हकीकत कुछ और ही निकली।

विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने स्पष्ट किया है कि फिल्म में प्रयागराज जंक्शन का जो दृश्य दिखाया गया है, उसकी शूटिंग वास्तव में यहां नहीं हुई। इसे किसी अन्य स्टेशन या फिल्म सेट पर फिल्माकर तकनीक के जरिये प्रयागराज जंक्शन के रूप में पेश किया गया है। उन्होंने बताया कि नियमानुसार किसी भी स्टेशन या ट्रेन में शूटिंग के लिए मुख्यालय से अनुमति लेना और शुल्क जमा करना अनिवार्य है। उत्तर मध्य रेलवे के स्टेशनों पर पूर्व में कई बड़ी फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है, लेकिन धुरंधर 2 के लिए ऐसी कोई अनुमति नहीं ली गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed