फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Junction: Rail coach restaurant ready, 56 people will be able to sit together, preparations underway

Prayagraj Juction : रेल कोच रेस्टोरेंट तैयार, एक साथ बैठ सकेंगे 56 लोग, इसी महीने शुरू करनेकी चल रही तैयारी

Mon, 13 May 2024 06:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 13 May 2024 06:28 PM IST
सार

प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड में रेल कोच रेस्टोरेंट बनाया गया है। रेलवे के कंडम हो चुके पुराने एसी टू कोच को मोडिफाई कर रेल कोच रेस्टोरेंट का लुक दिया गया है। महाकुंभ को देखते हुए रेल कोच रेस्टोरेंट में सिर्फ शाकाहारी भोजन ही यात्रियों को परोसा जाएगा।

विज्ञापन
Prayagraj Junction: Rail coach restaurant ready, 56 people will be able to sit together, preparations underway
रेल कोच रेस्टूरेंट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज का पहला रेल कोच रेस्टोरेंट तैयार हो चुका है। इसके उद्घाटन की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। अभी इसके उद्घाटन की तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन रेल कोच रेस्टोरेंट 20 मई तक शुरू हो सकता है। यहां लोगों के बैठने के लिए 56 सीटें उपलब्ध हैं। यहां कुल 14 टेबल लगाई गई हैं। हर एक टेबल के साथ दो-दो सोफे हैं। इस पर चार लोग आसानी से बैठ सकते हैं।

विज्ञापन




विज्ञापन


 

प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड में रेल कोच रेस्टोरेंट बनाया गया है। रेलवे के कंडम हो चुके पुराने एसी टू कोच को मोडिफाई कर रेल कोच रेस्टोरेंट का लुक दिया गया है। महाकुंभ को देखते हुए रेल कोच रेस्टोरेंट में सिर्फ शाकाहारी भोजन ही यात्रियों को परोसा जाएगा। यहां तकरीबन हर राज्य के प्रमुख शाकाहारी भोजन उपलब्ध कराने की तैयारी की गई है। रेल कोच रेस्टोरेंट के बाहर पोर्टिको पर भी कुर्सी मेज की व्यवस्था रहेगी ताकि अगर किसी का अगर बाहर बैठकर कुछ खाने का मन है तो वह वहां बैठ सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

24 घंटे खुला रहेगा रेस्टोरेंट, बनाया जा रहा सेल्फी प्वाइंट

0 रेल कोच रेस्टोरेंट 24 घंटे खुला रहेगा। रेल कोच रेस्टोरेंट में दो सेल्फी प्वाइंट भी बनाए जा रहे हैं। एक रेस्टोरेंट के सामने और दूसरा एक रंगीन फाउंटेन के साथ बनाया जाएगा। यहां बच्चों के खेलने के लिए भी एक अलग से स्थान रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed