फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Junction: Now enter Prayagraj Junction from both sides, all restrictions removed

Prayagraj Junction :  प्रयागराज जंक्शन पर अब दोनों ओर से करें प्रवेश, हटाए गए सभी प्रतिबंध

Mon, 19 Jan 2026 07:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 19 Jan 2026 07:43 PM IST
सार

मौनी अमावस्या का स्नान पर्व संपन्न होने के बाद रेलवे प्रशासन ने शहर के स्टेशनों पर लगाई गई तमाम प्रतिबंधों को अगले आदेश तक के लिए समाप्त कर दिया है। इसे तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है।

विज्ञापन
Prayagraj Junction: Now enter Prayagraj Junction from both sides, all restrictions removed
प्रयागराज जंक्शन पर भीड़ नियंत्रित करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मौनी अमावस्या का स्नान पर्व संपन्न होने के बाद रेलवे प्रशासन ने शहर के स्टेशनों पर लगाई गई तमाम प्रतिबंधों को अगले आदेश तक के लिए समाप्त कर दिया है। इसे तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है। इस निर्णय के बाद प्रयागराज जंक्शन के दोनों ओर से यात्रियों का आवागमन अब शुरू हो गया है।

विज्ञापन

मौनी अमावस्या स्नान पर्व के एक दिन पूर्व ही उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल द्वारा प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, सूबेदारगंज, नैनी जंक्शन आदि स्टेशनों पर तमाम पाबंदियां लगा दी गई थी। इन स्टेशनों पर एकल दिशा प्रवेश लागू कर दिए जाने की वजह से एक ओर से प्रवेश एवं दूसरे ओर से निकासी की व्यवस्था 17 जनवरी से ही प्रभावी हो गई थी। 20 जनवरी तक यह प्रतिबंध लागू रहने थे। इस वजह से यात्रियों को काफी दिक्कत हो रही थी।

विज्ञापन


प्रयागराज जंक्शन की बात करें तो यहां सिटी साइड से प्रवेश तो सिविल लाइंस साइड से निकासी दी जा रही थी। ऐसे में यात्रियों को लंबा चक्कर काटना पड़ रहा था। फिलहाल अब सभी प्रतिबंध हटा दिए गए हैं। इस बारे में प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह का कहना है कि स्टेशनों पर यात्रियों की अब सामान्य आवाजाही है। इसी वजह से अब तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध हटा दिए हैं। कहा कि अगर भीड़ बढ़ती है तो आवश्यक प्रतिबंध दोबारा लागू किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed