Prayagraj Junction : जीआरपी ने 150 यात्रियों को दिया उनका खोया मोबाइल, खिले चेहरे
राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने ट्रेनों व स्टेशनों से गुम हुए यात्रियों के 200 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। तकरीबन 30 लाख रुपये कीमत के 150 मोबाइल को रविवार पुलिस ने धारकों को सौंप दिया है। जबकि 50 मोबाइल धारकों का पुलिस इंतजार कर रही है।
विस्तार
राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने ट्रेनों व स्टेशनों से गुम हुए यात्रियों के 200 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। तकरीबन 30 लाख रुपये कीमत के 150 मोबाइल को रविवार पुलिस ने धारकों को सौंप दिया है। जबकि 50 मोबाइल धारकों का पुलिस इंतजार कर रही है। मोबाइल मिलते ही धारकों के चेहरे खिल उठे। कीमती मल्टीमीडिया फोन को बरामद करने के लिए जीआरपी की सर्विलांस टीम पिछले कई महीनों से लगी थी।
जीआरपी पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने बताया कि महाकुंभ मेले के दौरान ट्रेनों में यात्रियों, रेलवे स्टेशन व जंक्शन पर पिछले कई महीनों से कीमती मोबाइल फोन के गायब होने का मामला सामने आ रहा था। ऐसे में सर्विलांस टीम का सहारा लिया गया, कीमती मल्टीमीडिया मोबाइल फोन को बरामद करने के लिए सर्विलांस टीम काम कर रही थी। जीआरपी थाना प्रभारी अकलेश कुमार सिंह ने बताया कि टीम ने अलग-अलग जगहों से लोकेशन के आधार पर 200 मोबाइल बरामद किए। इसके बाद सभी पीडि़तों को बुलाकर मोबाइल सौंप दिया गया।
पिछले सप्ताह भी बांटे थे 200 मोबाइल
हरियाणा से योगेश, राजस्थान से मानसिंह, जबलपुर से मंगलराज, बिहार से मोहम्मद संद्दाम अंसारी, ओडिशा से रंजना समेत पश्चिम बंगाल के अलावा उप्र के अलग-अलग जिलों के रहने वाले लोगों ने अपना मोबाइल लिया। बता दें कि बीते सप्ताह भी जीआरपी ने गुम हुए 200 मोबाइल को तलाश कर धारकों को सौंपा था। वहीं, मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं के गुम हुए मोबाइल बरामद कर महिला मिशन शक्ति केंद्र पर सुपुर्द किया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.