फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Junction: Agra Vande Bharat Express will not come to Delhi for four days and Prayagraj for three day

Prayagraj Junction : चार दिन दिल्ली तो तीन दिन प्रयागराज नहीं आएगी आगरा वंदे भारत एक्सप्रेस, मार्ग परिवर्तित

Thu, 10 Oct 2024 12:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 10 Oct 2024 12:36 PM IST
सार

16 से 21 अक्तूबर की अवधि में वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली दोनों वंदे भारत का प्रयागराज जंक्शन पर 18 से 21 अक्तूबर तक आगमन-प्रस्थान नहीं होगा। इस अवधि में आगरा-वाराणसी वंदे भारत 19 से 21 अक्तूबर तक प्रयागराज जंक्शन नहीं आएगी। इन तीन जोड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन कानपुर और लखनऊ होते हुए वाराणसी तक होगा।

विज्ञापन
Prayagraj Junction: Agra Vande Bharat Express will not come to Delhi for four days and Prayagraj for three day
वंदे भारत एक्सप्रेस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अगले कुछ प्रयागराज से दिल्ली और अन्य रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों पर भारी होने वाले हैं। प्रयागराज जंक्शन पर यार्ड रिमॉडलिंग की वजह से जंक्शन आने वाली 69 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। 16 से 21 अक्तूबर की अवधि में वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली दोनों वंदे भारत का प्रयागराज जंक्शन पर 18 से 21 अक्तूबर तक आगमन-प्रस्थान नहीं होगा। इस अवधि में आगरा-वाराणसी वंदे भारत 19 से 21 अक्तूबर तक प्रयागराज जंक्शन नहीं आएगी। इन तीन जोड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन कानपुर और लखनऊ होते हुए वाराणसी तक होगा।

विज्ञापन


इसके अलावा 11061 लोकमान्य तिलक-जयनगर, 11062 जयनगर-लोकमान्य तिलक, 11107 ग्वालियर-बनारस बुंदेलखंड, 11108 बनारस-ग्वालियर बुंदेलखंड , 15181 मऊ-लोकमान्य तिलक, 15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस, 15160 दुर्ग-छपरा, 18205 दुर्ग-नवतनवा, 18206 नौतनवा-दुर्ग, 20933 उधना-दानापुर, 20934 दानापुर-उधना, 22669 एरीच रोड-पटना, 12791 सिकंदराबाद-दानापुर, 12792 दानापुर-सिकंदराबाद, 12307 हावड़ा-जोधपुर, 22308 बीकानेर-हावड़ा, 12987 सियालदाह-अजमेर, 12988 अजमेर-सियालदाह, 15634 गुवाहाटी-बीकानेर, 22535 रामेश्वरम-बनारस, 22536 बनारस-रामेश्वरम का ठहराव छिवकी स्टेशन पर होगा।
विज्ञापन


इसी तरह 14005 सीतामढ़ी-आनंद विहार, 14006 आनंद विहार-सीतामढ़ी, 12561 जयनगर-नई दिल्ली, 12562 नई दिल्ली-जयनगर , 22433 गाजीपुर-आनंद विहार, 22434 आनंद विहार-गाजीपुर का फाफामऊ स्टेशन पर रुकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed