फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Junction: A deranged man climbed on the OHE, started swinging on the wire

Prayagraj Junction : ओएचई पर चढ़ा विक्षिप्त, तार पर लटक कर झूलने लगा, बाल-बाल बचा हादसा

Wed, 18 Jun 2025 06:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 18 Jun 2025 06:35 PM IST
सार

प्रयागराज जंक्शन पर एक विक्षिप्त युवक ने रेलवे अफसरों और कर्मचारियों को खूब परेशान किया। इस दौरान वह ओएचई (ओवर हैड इक्विपमेंट) यानी इलेक्टि्रक इंजनों को दिए जाने वाली बिजली के लिए खींचे गये तारों पर चढ़ गया।

विज्ञापन
Prayagraj Junction: A deranged man climbed on the OHE, started swinging on the wire
ओएचई तार पर लटका युवक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज जंक्शन पर एक विक्षिप्त युवक ने रेलवे अफसरों और कर्मचारियों को खूब परेशान किया। इस दौरान वह ओएचई (ओवर हैड इक्विपमेंट) यानी इलेक्टि्रक इंजनों को दिए जाने वाली बिजली के लिए खींचे गये तारों पर चढ़ गया। उन तारों पर वह कुछ देर झूला भी। गनीमत रही कि उस समय वहां ब्लॉक की वजह से बिजली सप्लाई बंद थी, नहीं तो पल भर में ही उस युवक की जान जा सकती थी।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जंक्शन पर एक विक्षिप्त युवक दोपहर दो बजे के आसपास जंक्शन पहुंचा। पहले वह कुछ देर इधर उधर टहलता रहा। बाद में वह प्लेटफार्म नंबर सात पर अचानक ओएचई वाले खंभे पर चढ़ता हुआ उसमें लगे तारों पर लटक गया। तार पर लटकने के बाद वह उसमें झूलने लगा। हालांकि वह ज्यादा देर तक तार को नहीं पकड़ सका और कुछ ही देर में वह रेल ट्रैक किनारे गिर गया। ट्रैक पर गिरने के बाद वह कुछ देर तो वहीं लेटा रहा, बाद में अचानक वहां से उठकर वह कहीं चला गया।

विज्ञापन


उसकी इस हरकत का सोशल मीडिया में एक वीडियो भी वायरल हो गया। इस वीडियो में एक रेलकर्मी यह भी कहता सुनाई दे रहा है कि प्लेटफार्म नंबर सात की ओएचई बंद कर दी जाए। हालांकि उसके यह बोलने के दौरान युवक नीचे गिर गया। इस बारे में प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह का कहना है कि 16 जून एक विक्षिप्त युवक प्लेटफार्म सात पर लगी ओएचई पर चढ़ा था। वह वहां लटका भी और बाद में नीचे गिरा। इसके बाद वह वहां से चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed