फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Jinnah Mubarak to him, Ram and Krishna to us - Siddharthanath

प्रयागराज : उन्हें जिन्ना मुबारक, हमेें राम और कृष्ण मुबारक - सिद्धार्थनाथ 

Fri, 03 Dec 2021 06:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 03 Dec 2021 06:34 PM IST
सार

अपने राजापुर स्थित आवास पर संवाददाताओं से हुई बातचीत में सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि चुनाव का बिगुल बज चुका है। हाल ही में कुछ विपक्षी नेताओं ने बयानबाजी की है। सपा कहती है कि भाजपा राम को याद करती है, वहीं हमारा कहना है कि सपा जिन्ना को याद करती है।

विज्ञापन
Prayagraj: Jinnah Mubarak to him, Ram and Krishna to us - Siddharthanath
मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के ट्वीट ‘अयोध्या काशी भव्य मंदिर निर्माण जारी है, मथुरा की तैयारी’ के बाद मचे सियासी घमासान के बीच एक बार फिर से भगवान श्रीकृष्ण का नाम लेकर विपक्षी दलों पर अब सिद्धार्थ नाथ ने हमला बोला है। सूबे के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह सपा सुप्रीमों अखिेलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि हम राम और कृष्ण का नाम लेते हैं तो उन्हेें आपत्ति होती है और वो जिन्ना का नाम लेते हैं तो कुछ नहीं। फिलहाल उन्हें जिन्ना मुबारक और हमें हमारे राम और कृष्ण मुबारक। 

विज्ञापन


अपने राजापुर स्थित आवास पर संवाददाताओं से हुई बातचीत में सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि चुनाव का बिगुल बज चुका है। हाल ही में कुछ विपक्षी नेताओं ने बयानबाजी की है। सपा कहती है कि भाजपा राम को याद करती है, वहीं हमारा कहना है कि सपा जिन्ना को याद करती है।
विज्ञापन


अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी का संकल्प जिन्ना ही है। वे कहते हैं कि जब उनकी सरकार आएगी तो बुलडोजर वापस चले जाएंगे। जबकि सीएम योगी लगातार अपराधियों की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलवा रहे हैं। ऐसे में समझा जा सकता है कि अगर सपा सत्ता में आने के बाद एक बार फिर से अपराधियों को प्रोत्साहित करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed