फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: It is wrong to talk about suicide, Sanjay was killed

प्रयागराजः गलत है खुदकुशी की बात, हत्या हुई संजय की

Thu, 23 May 2019 01:30 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 23 May 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: It is wrong to talk about suicide, Sanjay was killed
ranveer - फोटो : प्रयागराज
ठेकेदार के बेटे को अगवा किए जाने के आरोपी संजय यादव का शव पोस्टमार्टम के बाद कटका स्थित घर पहुंचा तो वहां कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि हत्या की गई है। मारने के बाद शव भदोही के सुरियांवा इलाके में पहुंचा दिया गया। देर शाम को शव को अंतिम संस्कार झूंसी के श्मशान घाट पर किया गया। इस दौरान भारी संख्या में ग्रामीण जुटे रहे। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि पकड़े जाने के डर से आरोपी संजय ने खुद को गोली मार ली। इसके उलट परिजनों ने उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। तीन भाइयों और दो बहनों में बड़े संजय के पिता दयाराम का आरोप है कि बेटे को बेरहमी से मारा गया।
विज्ञापन


बकुछ साजिश के तहत किया गया है। उनका कहना था कि अगर संजय ने ठेकेदार के बेटे का अपहरण किया होता, तो वह मोबाइल खोलकर अपनी लोकेशन पुलिस को क्यों देता। शाम को भदोही से पोस्टमार्टम के बाद संजय का शव उसके गांव कटका पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजन उसके शव से लिपटकर जार-जार रोए। मौके पर ग्रामीण भी भारी संख्या में जुटे रहे। देर शाम को शव का अंतिम संस्कार झूंसी के श्मशान घाट पर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय के परिजनों ने ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि चार दिन पहले संजय को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। कहा गया था कि अगर वह शहर में कहीं भी दिखाई दिया तो उसे गोली मार दी जाएगी। हालांकि किस बात को लेकर संजय को धमकी दी गई थी, यह परिजन स्पष्ट नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed