{"_id":"5f1c67666dba4956765d6ed7","slug":"prayagraj-inspector-inspector-could-not-parade-adg-got-run","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : इंस्पेक्टर-दरोगा नहीं कर पाए परेड, एडीजी ने लगवाई दौड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : इंस्पेक्टर-दरोगा नहीं कर पाए परेड, एडीजी ने लगवाई दौड़
Sat, 25 Jul 2020 10:39 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 25 Jul 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडीजी जोन प्रेमप्रकाश ने शनिवार को सिविल लाइंस थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान परेड न कर पाने पर उन्होंने इंस्पेक्टर व दरोगाओं को दौड़ लगवाई। यही नहीं मुकदमों संबंधित पर्चे लेकर गायब होने वाले दरोगाओं पर कार्रवाई के भी निर्देश दिए।
एडीजी दोपहर में सिविल लाइंस थाने पहुंचे। यहां उन्होंने मालखाना, कार्यालय व सीसीटीएनएस कक्ष का निरीक्षण किया। मालखाने में रखे सामान के निस्तारण संबंधी निर्देश दिए, साथ ही ई कोर्ट एप भी डाउनलोड कराया। टॉप 10 व सक्रिय अपराधियों का रिकॉर्ड देखा। साथ ही त्रिनेत्र एप के प्रयोग की भी जानकारी दी।
निरीक्षण के दौरान मातहतों की फिटनेस परखने के लिए उन्होंने परेड कराने को कहा तो सभी इधर-उधर देखने लगे। जिस पर उन्होंने थाना परिसर में ही इंस्पेक्टर व दरोगाओं को दौड़ लगवा दी। बड़ी संख्या में विवेचना लंबित होने का कारण पूछने पर पता चला कि कई दरोगा मुकदमे संबंधित पर्चे भी अपने साथ ले गए। जिस पर उन्होंने इन दरोगाओं पर कार्रवाई के निर्देश दिए। एडीजी जोन ने बताया कि जो भी कमियां मिलीं, उसे दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। अन्य थानों का भी निरीक्षण किया जाएगा।