प्रयागराज : लिफ्ट टूटने से जख्मी mnnit छात्र को बीएचयू में कराया गया भर्ती
एमएनएनआईटी के विवेकानंद हॉस्टल में रहने वाला छात्र बलिराम रविवार रात लगभग 11 लिफ्ट क्षत्रिग्रस्त होने जख्मी हो गए था। आनन-फानन में साथी उसे लेकर एसआरएन अस्पताल भागे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में रविवार रात लिफ्ट क्षतिग्रस्त होने से जख्मी बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र बलिराम की हालत खतरे से बाहर है। रजिस्ट्रार के मुताबिक भोर में पहुंचे छात्र के परिजन उसे लेकर बीएचयू चले गए। छात्र के पैर में फ्रैक्चर है। इसका आपरेशन होना है।
एमएनएनआईटी के विवेकानंद हॉस्टल में रहने वाला छात्र बलिराम रविवार रात लगभग 11 लिफ्ट क्षत्रिग्रस्त होने जख्मी हो गए था। आनन-फानन में साथी उसे लेकर एसआरएन अस्पताल भागे। उधर, घटना से आक्रोशित कुछ छात्र निदेशक के आवास पर पहुंच गए। छात्रों ने अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए परिसर में हंगामा किया और फिर प्रयागराज-लखनऊ राजमार्ग के एक लेन को बाधित कर दिया था। किसी तरह एमएनएनआईटी प्रबंधन और पुलिस अफसरों ने छात्रों को समझाबुझाकर शांत कराया। तब जाकर आवागमन शुरू हो सका था।
भोर में अस्पताल पहुंचे जख्मी छात्र के घरवाले
लिफ्ट क्षतिग्रस्त होने से जख्मी छात्र बलिराम मूलरूप से गाजीपुर का रहने वाला है। जानकारी होने पर रात में ही परिजन प्रयागराज के लिए चल दिए। एसआरएन अस्पताल में बलिराम को सकुशल देखकर परिजनों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि छात्र के पैर में फ्रैक्चर है। उसका आपरेशन होगा। छात्र के घरवाले आगे के इलाज के लिए उसे लेकर बीएचयू के लिए चले गए हैं।
इलाज की व्यवस्था करेगा एमएनएनआईटी प्रबंधन
लिफ्ट में हुए हादसे में जख्मी छात्र के इलाज की व्यवस्था एमएनएनआईटी प्रबंधन करेगा। निदेशक प्रोफेसर आरएस वर्मा ने बताया कि जख्मी छात्र के इलाज में प्रबंधन पूरी मदद करेगा। छात्र के इलाज में कोई परेशानी न आए इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।
अव्यवस्थाओं को जल्द से जल्द दूर करने का दिया भरोसा
निदेशक प्रोफेसर आरएस वर्मा ने सोमवार को घटना से आक्रोशित छात्रो को बुलाया और उनसे बातचीत की। दरअसल घटना से आक्रोशित छात्रों ने आरोप लगाया था कि लिफ्ट में गड़बड़ी की शिकायत एक सप्ताह पूर्व ही की गई थी, लेकिन इसके बाद भी खामी को दूर नहीं किया गया। जिसके चलते हादसा हुआ। छात्रों ने परिसर में व्याप्त अव्यवस्थाओं के बारे में निदेशक को बताया। इस पर निदेशक ने छात्रों को भरोसा दिया कि परिसर में जो भी अव्यवस्था है उसको तत्काल दूर किया जाएगा। छात्रों को किसी तरह की पेरशानी का सामना न करना पड़े। इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।