{"_id":"62b0abd17fe1c860a93e8151","slug":"prayagraj-if-passed-from-third-division-in-inter-then-hanged","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : इंटर में थर्ड डिवीजन से पास हुआ तो लगा ली फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : इंटर में थर्ड डिवीजन से पास हुआ तो लगा ली फांसी
Mon, 20 Jun 2022 10:48 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 20 Jun 2022 10:48 PM IST
सार
दोस्तों को अच्छे अंकों से पास देखकर वह सुबह से ही काफी दुखी था। परिवार के लोग कुछ समझ नहीं पा रहे थे। वह कमरे में गया और अंदर से कुंडी लगा ली।
विज्ञापन
छात्र ने फांसी लगाकर दी जान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
क्षेत्र के जंघई सेमरी ( बिरगहीपुर) गांव निवासी 18 वर्षीय सौरभ कुमार मिश्र पुत्र उदयभान मिश्र इटरमीडिएट का छात्र था। रविवार को रिजल्ट देखा तो थर्ड डिवीजन से पास हुआ। जबकि उसके कई साथियों ने अच्छे नंबर से परीक्षा पास की थी। स्वजनों के अनुसार इसी बात को लेकर वह परेशान था। सुबह उठकर बाथरूम से लौटकर कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। पंखे में साड़ी बांध कर उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
कुछ देर बाद परिजन दरवाजा खोलना चाहे तो वह अंदर से बंद था। किसी अनहोनी की आशंका से स्वजन किसी तरह दरवाजा खोले तो अंदर का नजारा देख सन्न रह गए। सूचना पाकर थानाध्यक्ष मीरगंज बृजेश कुमार गुप्ता, उपनिरीक्षक संदीप कुमार शर्मा मय फोर्स मौके पर पहुंच आवश्यक पूछताछ किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष मीरगंज बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि आवश्यक जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन