फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Husband also hanged after hearing the news of the student's suicide

प्रयागराजः छात्रा की खुदकुशी की खबर सुन पति ने भी फांसी लगाकर दी जान

Wed, 19 Feb 2020 08:39 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 19 Feb 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Husband also hanged after hearing the news of the student's suicide
hang
हंडिया के राजकीय आयुर्वेदिक कालेज की छात्रा श्वेता की खुदकुशी की खबर सुनने के कुछ देर बाद उसके पति राजकुमार ने भी फांसी लगा ली। श्वेता ने खुदकुशी के लिए सुसाइड नोट में पति को जिम्मेदार ठहराया था। सात महीने की शादी में दोनों के बीच न जाने क्या बात हो गई कि दो परिवार बर्बाद हो गए। श्वेता के शव का बुधवार का पोस्टमार्टम हुआ। 
विज्ञापन


देवरिया के रहने सलेमपुर अहिरौली के रहने वाले पारसनाथ की बेटी श्वेता लाल बहादुर शास्त्री राजकीय आयुर्वेदिक कालेज हंडिया से बीएएमएस कर रही थी। वह प्रथम सेमेस्टर की छात्रा थी। स्टेट बैंक हंडिया के पास रहने वाले राजमणि के घर के ऊपरी हिस्से में किराये पर कमरा लेकर रहती थी। मंगलवार को उसके कमरे से बदबू आने पर अगल बगल रहने वाली छात्राओं ने पुलिस को सूचना दी। दरवाजा तोड़ा गया तो श्वेता ने फांसी लगा ली थी। उसके कमरे से सुसाइड नोट जिसमे लिखा कि वह वैवाहिक जीवन से पूरी तरह ऊब गई है।
विज्ञापन


इसी तनाव में वह प्रथम सेमेस्टर में फेल हो गई थी। रात में ही श्वेता के घर वालों को सूचना दी गई तो वे सुबह पहुंच गए। इसी बीच सुबह देवरिया के करपुरवा इलाके के रहने वाले राजकुमार के घर से खबर आई कि श्वेता की फांसी की खबर सुनकर उसने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्वेता के घर वाले हक्के-बक्के रह गए। दरअसल पिता पारसनाथ ने रात में ही कहा था कि शादी के बाद से ही पति राजकुमार और ससुराल वाले श्वेता को प्रताड़ित कर रहे थे। यह बात उसने कई बार फोन कर बताया था लेकिन उसे हमेशा समझा बुझाकर शांत कर दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद वह राजकुमार के खिलाफ तहरीर देंगे लेकिन, उससे पहले ही खबर आ गई कि उसने भी खुदकुशी कर ली है। दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद यह नहीं मालूम चल पाया है लेकिन चंद महीनों के विवाद में दो परिवार तबाह हो गए। 

पूरी खबर यहां पढ़ें-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed