हंडिया आयुर्वेदिक कालेज की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- हंडिया आयुर्वेदिक कालेज की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी की
- सुसाइड नोट में लिखा, पति से अनबन, शादीशुदा जिंदगी से ऊब गई थी
हंडिया (प्रयागराज)। हंडिया कस्बे में स्टेट बैंक के पास रहने वाली बीएएमएस की छात्रा ने सोमवार की शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने सुसाइड नोट में पति से अनबन की बात लिखी है। छात्रा के घरवाले सूचना पर देवरिया से हंडिया के लिए चल दिए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। घर वालों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
देवरिया के रहने वाले पारसनाथ की बेटी श्वेता लाल बहादुर शास्त्री राजकीय आयुर्वेदिक कालेज हंडिया से बीएएमएस कर रही थी। वह प्रथम सेमेस्टर की छात्रा थी। श्वेता हंडिया में स्टेट बैंक के पास राजमणि के घर के ऊपरी हिस्से में किराये पर कमरा लेकर रहती थी। ऊपरी हिस्से में कई और छात्राएं रहती हैं। श्वेता रविवार से ही कमरे से नहीं निकली थी। सोमवार की शाम जब बदबू आने लगी तो अगल बगल रहने वाली छात्राओं ने मकान मालिक और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। अंदर श्वेता की लाश फांसी पर लटक रही थी। पुलिस ने शव नीचे उतारा। कमरे की तलाशी लेने पर उसका मोबाइल और सुसाइड नोट भी मिला।
सुसाइड नोट में श्वेता ने पति से अनबन की बात कहते हुए लिखा था कि वह शादीशुदा जिंदगी से ऊब गई है। श्वेता प्रथम सेमेस्टर में फेल हो गई थी। पुलिस को उसकी मार्कशीट मिली है। फिलहाल उसके पिता को सूचना दे दी गई है। परिवार वाले हंडिया के लिए चल दिए हैं। इंस्पेक्टर एके चतुर्वेदी ने बताया कि के बारे में ज्यादा जानकारी उसके परिवार वालों के आने के बाद ही पता चलेगी। अभी तमाम लोगों को यही नहीं पता था कि वह शादीशुदा थी। घर वालों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
आरोप, सात महीने पहले हुई थी शादी, प्रताड़ित करता था पति
हंडिया। देवरिया के सलेमपुर अहिरौली के रहने वाले पारसनाथ की बेटी श्वेता की शादी पिछले साल जून में देवरिया के करपुरवा इलाके के राजकुमार के साथ हुई थी। राजकुमार बीटीसी करने के बाद प्राइवेट शिक्षक है। पारसनाथ का आरोप है कि शादी के बाद से ही राजकुमार श्वेता को बहुत प्रताड़ित करता था। यह बात श्वेता ने घर में फोन कर कई बार कहा था लेकिन घर वाले उसे समझाकर शांत कर देते थे। वह बेहद तनाव में थी, इसी तनाव के कारण वह फेल हो गई थी। उनका कहना था कि वह राजकुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाएंगे।