फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Humidity has gripped due to rising temperature, now the cyclonic effect of yas will rain

Prayagraj : तापमान बढ़ने से उमस ने घेरा, अब यास का चक्रवाती प्रभाव कराएगा बारिश 

Sun, 23 May 2021 08:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 23 May 2021 08:15 PM IST
सार

  • तापमान बढ़ने से उमस ने घेरा, अब यास का चक्रवाती प्रभाव कराएगा बारिश
  • - चार दिन से प्रतिदिन तीन डिग्री चढ़ रहा पारा, नमी का स्तर भी असंतुलित

विज्ञापन
Prayagraj: Humidity has gripped due to rising temperature, now the cyclonic effect of yas will rain
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

सूरज के तेवर से आने से तेज धूप गर्मी हर दिन औसतन तीन डिग्री सेल्सियस की दर से बढ़ रही है। तापमान बढ़ने से उमस ने घेरा परेशानी का कारण बना है। चार दिन से तापक्रम चढ़ते क्रम में है और नमी का स्तर असंतुलित है। मौसम विज्ञानियों का पूर्वानुमान है कि बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात यास तूफानी प्रभाव दिखाएगा। उत्तर भारत इससे अछूता नहीं रहेगा, इसकी धमक दिल्ली तक जाएगी। 26 को बादल छाएंगे, 27 से 30 मई तक आंधी, तूफान, गरज चमक के साथ तेज बारिश के आसार हैं। 

विज्ञापन

Prayagraj: Humidity has gripped due to rising temperature, now the cyclonic effect of yas will rain
prayagraj news : प्रयागराज में भारी बारिश के चलते सड़कें तालाब बन गई हैं। - फोटो : prayagraj

रविवार को तेज धूप दिन भर दिक्कत का कारण बनी रही। इस बीच हवाओं की सुस्ती से उमस हावी रहने से चिपचिपी गर्मी से लोग परेशान रहे। अधिकतम तापमान चौथे दिन बढ़ते क्रम मेें 38.6 डिग्री सेल्सिसय रहा। न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में नमी का स्तर अधिकतम 90 प्रतिशत और न्यूनतम 42 प्रतिशत रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj: Humidity has gripped due to rising temperature, now the cyclonic effect of yas will rain
prayagraj news : प्रयागराज में बुधवार को भारी बारिश हुई। - फोटो : prayagraj
मौसम विज्ञानी प्रोफेसर एचएन मिश्रा के मुताबिक असंतुलित आर्द्रता का स्तर उच्चतम स्तर पर जाना, उमस का हावी होना इस बात का संकेत हैं कि मौसम उलटपलट होगा। उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती यास तूफानी रूप में उत्तर भारत को प्रभावित करेगा। तेज आंधी-तूफान, गरजचमक के साथ तेज बारिश बढ़े तापक्रम को कम करने में सहायक होगा। उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी के आसपास चक्रवात सक्रिय हो गया है। 26 को वह वहां प्रभावी होगा। प्रयागराज में 26 को बादलों की आवाजाही होगी। 27 से 30 तक आंधी-तूफान और बारिश के आसार हैं। सावधानी बरतने की जरूरत है।

इस तरह चढ़ रहा तापमान
दिनांक-20 मई-30.3-----23.8
दिनांक-21 मई-33.3------23.6
दिनांक-22 मई-36.3------24.8
दिनांक 23 मई-38.6------26.4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed