फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Ho name, development work

प्रयागराज हो नाम, विकास के हों काम

Wed, 13 Dec 2017 02:17 AM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद
अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Wed, 13 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Ho name, development work
allahabad
अपनी जीत से एक नहीं रिकार्ड की हैट्रिक बनाने वालीं महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर पहुंचीं तो उत्साह से लबरेज थीं। भारी भीड़ को संबोधित करते हुए उन्होंने इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करने की जोरदार वकालत की। भरोसा दिलाया कि जाति धर्म से ऊपर उठकर शहर का चतुर्दिक विकास कराया जाएगा। पार्षदों और अफसरों के सहयोग से स्मार्ट सिटी योजना के तहत इस तरह से विकास किया जाएगा कि देश के साथ पूरी दुनिया में कुं भ नगरी प्रयागराज का नाम होगा।ग्रे कलर की लाल बार्डर वाली साड़ी पहने महापौर अभिलाषा ने शपथ ग्रहण के बाद अपने पहले संबोधन में शहर विकास का खाका खींचा। बतौर मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के साथ कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी, पूर्व मंत्री डॉ. नरेंद्र सिंह गौर आदि अतिथियों का अभिवादन कर उन्होंने विश्वास दिलाया कि उनका उद्देश्य सिर्फ शहर का विकास है। उन्होंने इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि अपना इलाहाबाद अब प्रयागराज के नाम से जाना जाए तो तीर्थ नगरी का गौरव बढ़ेगा।
विज्ञापन


महापौर ने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप आगामी कुंभ मेला को विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में काम करने की बात कही। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर में जन सुविधाएं बढे़ंगी। बिजली, पानी, सड़क, नाली, खड़ंजा, पार्किंग आदि की स्तरीय व्यवस्थाएं सुलभ कराई जाएंगी। शहर की दशा और दिशा बदलने के लिए सबके सहयोग से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि 80 पार्षदों के सकारात्मक सहयोग, निगम के अफसरों, कर्मचारियों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों का रचनात्मक सहयोग के साथ अनुभव का लाभ लेकर विकास करने की मंशा है। महापौर अभिलाषा ने कहा कि जनता ने जो भरोसा जताया है, उसकी कसौटी पर खरा उतरना बड़ी चुनौती है। इसलिए बिना किसी भेदभाव के गंगा जमुनी तहजीब के बीच एकजुट होकर शहर का विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सबका सहयोग रहेगा तभी हर क्षेत्र का विकास कर पाऊंगी।
विज्ञापन


जलकर के ब्याज और सरचार्ज में दी छूट
शपथ ग्रहण के बाद नगर निगम स्थित अपने कार्यालय पहुंचीं महापौर अभिलाषा गुप्ता ने शहरियों को बड़ी राहत देते हुए बकाया जलकर के ब्याज और सरचार्ज में छूट देने का एलान किया। उनके निर्देश पर महाप्रबंधक जलकल ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। जीएम के मुताबिक महापौर के जनहित में लिए गए निर्णय को ध्यान में रखते हुए बकाया जलकर में रोपित ब्याज माफ किए जाने और सरलीकरण योजना 12 दिसंबर से 28 फरवरी 2018 तक लागू कर दी गई है। इसका लाभ शहरी उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम सदन में वंदेमातरम गायन होगा अनिवार्य
महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने निर्णय लिया है कि नगर निगम सदन में राष्ट्रगीत वंदेमातरम गायन अब अनिवार्य होगा। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले वंदेमातरम गायन होगा। राष्ट्रगीत गायन के दौरान महापौर के साथ सभी पार्षद और अधिकारी सावधान की मुद्रा में खड़े होंगे। उन्होंने कहाकि सदन की समाप्ति राष्ट्रगान से होगी। नगर निगम की लगातार दूसरी बार निर्वाचित होने वाली पहली महापौर अभिलाषा गुप्ता ने यह निर्णय मेरठ व अलीगढ़ के महापौर द्वारा सदन में वंदेमातरम गायन पर रोक लगाने के बाद लिया है। महापौर का कहना है कि वंदेमातरम् भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमारा राष्ट्रगीत सबको जोड़ने व साथ लेकर चलने का संदेश देता है, इस स्थिति में यह किसी जाति-धर्म के खिलाफ  कैसे हो सकता है। यह गीत हमारी राष्ट्रीयता की पहचान है।

दोनों बेटे समारोह स्थल से कार्यालय तक साथ-साथ
शपथ ग्रहण समारोह और नगर निगम कार्यालय तक महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी के दोनों बेटे अभिषेक और नमन साथ-साथ रहे। शपथ के बाद महापौर नगर निगम अपने कार्यालय पहुंचीं तो वहां दोनों बेटों ने मां अभिलाषा के साथ फोटो भी खिंचवाई।

नगर निगम आज रहेगा बंद
परंपरा के मुताबिक शपथ ग्रहण के अगले दिन नगर निगम बंद रहता है। इसी का निर्वहन करते हुए महापौर अभिलाषा गुप्ता ने शपथ ग्रहण के ठीक बाद बुधवार को अवकाश की घोषणा की। उन्होंने कहा कि चुनाव फिर शपथ ग्रहण के बाद अफसरों और कर्मचारियों को भी आराम की जरूरत है, इसलिए बुधवार को नगर निगम बंद रहेगा।

अभिलाषा-ऋतु की जुगलबंदी कराएगी सफाई
नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर अभिलाषा गुप्ता एक बार फिर स्वच्छ सर्वेक्षण में बाजी मारने की तैयारी में है। उन्होंने कहा कि अपर नगर आयुक्त प्रथम ऋतु सुहास की कार्यशैली शहर को साफ सुथरा बनाने में बड़ा काम करेगी। महापौर ने कहा कि सुविधाओं के साथ शहर में सफाई उनके एजेंडे में है। वह खुद हर दिन किसी न किसी क्षेत्र में सफाई के कार्य में भागीदारी करेंगी। सफाई कार्य की हर स्तर पर निगरानी की जाएगी। कार्य में कोताही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में हिचक नहीं होगी। उन्होंने इसके लिए शहरियों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम चलाने की बात भी कही।


नगर निगम कार्यालय में भी भव्य स्वागत
शपथ ग्रहण स्थल से नगर निगम कार्यालय पहुंचीं महापौर का अफसरों और कर्मचारियों ने स्वागत किया। उनके स्टाफ ने माल्यार्पण कर मिठाई भी बांटीं। वहां पहुंचे भाजपा के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी उनका स्वागत किया। नगर आयुक्त हरिकेश चौरसिया, अपर नगर आयुक्त ऋतु, अपर नगर आयुक्त द्वितीय संजय सिंह, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके मिश्रा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव, कर्मचारी नेता राजेंद्र पालीवाल, मनोज श्रीवास्तव, शरद श्रीवास्तव, अरविंद के साथ वरिष्ठ पार्षद रतन कुमार दीक्षित समेत अन्य पार्षद, पूर्व पार्षद भी मौजूद रहे। वहां पहुंची कई महिलाओं ने भी महापौर का स्वागत करते हुए बुके भेंट किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed