फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: High speed truck crushes five-year-old child, body broken into pieces

प्रयागराज : तेज रफ्तार ट्रक ने पांच साल के बच्चे को कुचला, टुकड़ों में बंटा शव

Wed, 08 Sep 2021 04:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 08 Sep 2021 04:27 PM IST
सार

हथिगन गांव निवासी खिन्नी भारतीया का मकान मुख्य सड़क के बगल में हथिगन मजान के पास है। सोमवार को सुबह दस बजे खिन्नी का पांच साल का बेटा निखिल घर के बाहर खड़ा था। तभी गौहनिया की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक उसे कुचलते हुए निकल गया।

विज्ञापन
Prayagraj: High speed truck crushes five-year-old child, body broken into pieces
हादसा

विस्तार

यमुनापार के घूरपुर थाना क्षेत्र के हथिगन गांव के पास मंगलवार की सुबह पांच साल का मासूम निखिल ट्रक की चपेट में आ गया। ट्रक के पीछे का पहिया निखिल के शरीर पर चढ़ गया जिससे उसका शरीर टुकड़ों में बंट गया। बच्चे का हाल देखकर परिवार वाले और ग्रामीण भडक़ गए। उन लोगों ने गांव के पास मिर्जापुर-बांदा हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान चार घंटे तक आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। ट्रकों तथा अन्य वाहनों की मीलों लंबी लाइन लग गई। बाद में अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम हटवाया गया। 
विज्ञापन


हथिगन गांव निवासी खिन्नी भारतीया का मकान मुख्य सड़क के बगल में हथिगन मजान के पास है। सोमवार को सुबह दस बजे खिन्नी का पांच साल का बेटा निखिल घर के बाहर खड़ा था। तभी गौहनिया की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक उसे कुचलते हुए निकल गया। ट्रक का पहिया निखिल पर चढ़ गया था जिससे उसका शव कई टुकड़ों में बंट गया था। बच्चे के क्षतविक्षत शव को देखकर वहां भारी भीड़ इकट्ठी हो गई। घर वाले तो बच्चे को देख छाती पीट पीटकर रोने लगे। उनका हाल देखकर ग्रामीण भडक़ गए। तब तक चौकी इंचार्ज अमित कुमार सिंह पहुंच गए थे। ड्राइवर ट्रक लेकर करछना की ओर भागा था। पुलिस ने आगे जाकर उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन


  उधर घटनास्थल पर भीड़ बढ़ती गई। नाराज ग्रामीणों ने मिर्जापुर-बांदा हाईवे जाम कर दिया जिससे आवागमन ठप हो गया। स्थानीय पुुलिस से बात करने से ग्रामीणों ने इनकार कर दिया। दोपहर एक बजे एसडीएम विनोद कुमार पांडेय व सीओ राजेश कुमार यादव घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों के काफी देर तक समझाने व हरसंभव सहायता दिलाने के आश्वासन के बाद ग्रामीण माने। अधिकारियों ने लिखकर दिया कि परिवार वालों को जमीन का पट्टा, आवास और आर्थिक मदद की जाएगी। करीब चार घंटे जाम के बाद बच्चे का शव वहां से हटाया गया। इसके बाद आवागमन शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


4 घंटे आवागमन बाधित होने से लोगों को हुई परेशानी
करमा। बांदा-मिर्जापुर हाईवे पर लगभग 4 घंटे जाम से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों को भी काफी दिक्कतें हुईं। दोनों ओर से मीलों लंबी लाइन वहां लग गई थी। जाम जब खुला तो भी कई घंटे तक उसका असर देखने को मिला।


इकलौता बेटा चला गया, परिवार बेहाल
करमा। सड़क दुर्घटना में इकलौता पुत्र खो देने पर खिन्नी भारतीया के परिवार पर पहाड़ टूट पड़ा। मां तथा बहनें जार जार रोते रहे। निखिल के बड़े भाई की बीमारी से मौत हो गई थी। तीन बहनों में निखिल इकलौता भाई था और पूरे परिवार का प्यारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed