फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj had a big hood, late Holi in the lockup

प्रयागराज में हुड़दंग पड़ा भारी, लॉकअप में बीती होली

Sat, 23 Mar 2019 12:47 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 23 Mar 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj had a big hood, late Holi in the lockup
holi - फोटो : प्रयागराज
तमाम हिदायतों के बाद भी हुड़दंगियों पर कोई असर नहीं पड़ा। नतीजा यह हुआ कि पुलिस ने भी सख्ती बरती और फिर ऐसे लोगों की होली लॉकअप में ही बीती। नशे में धुत होकर हंगामा करने वाले दर्जनों लोगों का पुलिस ने शांतिभंग में चालान किया। 
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन की ओर से पहले ही हिदायत दी गई थी कि त्योहार में किसी भी तरह का हंगामा करना महंगा पड़ सकता है। यही वजह है कि त्योहार से दो दिन पहले से ही पुलिस ने गश्त व चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया था। महत्वपूर्ण चौराहों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इनमें मुख्य रूप से शराब के नशे में धुत होकर वाहन चलाने वाले रहे। कइयों को हिदायत देकर छोड़ा गया तो कुछ का चालान भी हुआ। उधर सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने पैदल गश्त भी की। संवेदनशील व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस के साथ ही पैरामिलिट्री के जवानों ने भी पैदल मार्च किया। इसके बावजूद हुड़दंग करने वालों पर असर नहीं हुआ।
विज्ञापन


लिका जलने के साथ ही जगह-जगह झगड़े, मारपीट की सूचनाएं आती रहीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी ऐसे लोगों को सबक सिखाया। उन्हें हिरासत में लेकर थाने ले आई और फिर उनकी होली थाने में ही गुजरी। माफी मांगने पर कुछ लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। वहीं नशे में धुत होकर पुलिस से ही नोकझोंक करने वालों का शांतिभंग में चालान किया गया। पुलिस के मुताबिक, होली के दो दिनों में शहर भर में दर्जनों लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया। अफसरों का कहना है कि छिटपुट मारपीट, नोकझोंक की सूचनाएं कई जगहों से मिलीं। हालांकि कोई बड़े विवाद की बात सामने नहीं आई। त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर त्योहार के खुमार में नशे में धुत होना कई होलियारों को महंगा पड़ा। नशे में वाहन चलाने वाले करीब दो दर्जन लोग दुर्घटना का शिकार होकर अस्पताल पहुंचे। हादसे में किसी का सिर फूटा तो किसी के पैर में चोट आई। दारागंज में चुंगी के पास बृहस्पतिवार को बाइकसवार दो युवक डिवाइडर से जा टकराए। जिससे पीछे बैठे युवक के सिर में चोट आई। इसी तहर बुधवार रात नए यमुना पुल पर बाइक से जा रहे तीन युवक आगे जा रही कार से टकरा गए। जिससे तीनों चोटिल हो गए। उधर शहर के अन्य क्षेत्रों से भी इसी तरह की सूचनाएं आती रहीं। यही वजह रही कि हादसों घायल होकर अस्पताल पहुंचने वालों की भीड़ से अस्पताल पटे रहे। 


उधर त्योहार पर शांति व्यवस्था कायम रहे, इसके लिए पुलिस अफसर व कर्मचारी भी लगातार दो दिनों तक ड्यूटी पर मुस्तैद रहे। होलिका जलने के साथ ही पुलिस अफसर फोर्स लेकर अलग-अलग क्षेत्रों में गश्त करते रहे। एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव मय फोर्स पुराने शहर में संवेदनशील स्थानों पर लगातार नजर बनाए रखे रहे। लोगों से सौहार्द व शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील करते रहे। हर छोटी-बड़ी सूचना पर खुद सक्रिय रहे। इसी तरह सीओ कर्नलगंज एएसपी श्रीश्चंद्र कर्नलगंज, जार्जटाउन व शिवकुटी में चक्रमण करते रहे। दारागंज में इंस्पेक्टर विनीत सिंह फोर्स संग क्षेत्र में गश्त करते रहे। उधर शिवकुटी में मेहंदौरी चौकी प्रभारी राजीव सिंह, मीरापुर में चौकी प्रभारी पंकज भाष्कर शांतिव्यवस्था कायम रखने के लिए ड्यूटी पर मुस्तैद नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed