फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Girlfriend had got the contractor killed by friends

प्रयागराज : प्रेमिका ने ही दोस्तों से कराया था ठेकेदार का कत्ल, वजह जानकर दंग रह गए लोग

Sat, 29 Jan 2022 10:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 29 Jan 2022 10:58 PM IST
सार

सालिकगंज मंडी निवासी राहुल यादव का शव 24 जनवरी की सुबह थरवई में मनसैता नदी के पास मिला था। पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। बड़े भाई रजत ने हिमांशु पंडा, कल्लू पंडा, गोलू पंडा व सलमान पर केस दर्ज कराया।

विज्ञापन
Prayagraj: Girlfriend had got the contractor killed by friends
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

मुट्ठीगंज में ठेकेदार राहुल जायसवाल (20) के कत्ल मामले का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने उसकी प्रेमिका व हत्या में नामजद दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। अफसरों का दावा है कि प्रेमिका ने ही धोखे से ठेकेदार को बुलाया और फिर दोस्तों की मदद से उसका कत्ल करवा दिया। दोनों को जेल भेज दिया गया है जबकि नामजद तीन अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन



सालिकगंज मंडी निवासी राहुल यादव का शव 24 जनवरी की सुबह थरवई में मनसैता नदी के पास मिला था। पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। बड़े भाई रजत ने हिमांशु पंडा, कल्लू पंडा, गोलू पंडा व सलमान पर केस दर्ज कराया। पुलिस के मुताबिक, जांच पड़ताल के दौरान आरोपियों की सीडीआर खंगाली गई तो मुट्ठीगंज निवासी एक युवती का भी नाम सामने आया।
विज्ञापन



पुलिस उसके घर पहुंची तो वह परिवार समेत गायब मिली। जिसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी। दो दिन पहले उसे व मामले में नामजद गोलू को हिरासत में ले लिया गया। सख्ती से पूछताछ में दोनों ने जो खुलासा किया, उसे सुनकर सभी स्तब्ध रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती से ठेकेदार के थे पुराने ताल्लुकात

पुलिस के मुताबिक, पकड़ी गई युवती ने बताया कि मृतक से उसके पुराने संबंध थे, लेकिन वह उसे तरह-तरह से परेशान करता था। यही नहीं कई बार रुपये भी छीन लिया करता था। मामले में नामजद आरोपियों सलमान, कल्लू और हिमांशु से मृतका का करीब 20 दिन पहले विवाद हुआ था। इस बात की जानकारी मिलने केबाद उसने एक अन्य नामजद आरोपी गोलू के साथ मिलकर मृतक को रास्ते से हटाने की साजिश रची।


उसने धोखे से मिलने के लिए राहुल को बुलाया और पीछे से उसके दोस्तों को भी बुला लिया। इसके बाद दोस्त बहाने से राहुल को गाड़ी से थरवई ले गए जहां गला दबाकर हत्या करने के बाद शव फेंककर भाग आए। मुट्ठीगंज थानाध्यक्ष राजेश मौर्य का कहना है कि गोलू युवती को लेकर राहुल से खुन्नस रखता था और इसीलिए वह हत्या में शामिल हुआ। दोनों को जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed