फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Girl raped at Magh Mela, case registered against accused

प्रयागराज : माघ मेले में बालिका के साथ दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

Thu, 03 Feb 2022 01:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 03 Feb 2022 01:34 PM IST
सार

सरायइनायत थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला माघ मेले में प्रसाद और माला फूल बेचने का कार्य करती है। थाने में दिए तहरीर में उसने कहा कि तुलसी मार्ग पर उसका टेंट लगा है। जहां उसका परिवार भी रहता है।

विज्ञापन
Prayagraj: Girl raped at Magh Mela, case registered against accused
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

माघ मेले मेंं परिवार के साथ माला-फूल और प्रसाद बेचने आई एक बालिका के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। बालिका के शोरगुल मचाने पर वह भाग निकला। मां ने आरोपी के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन



सरायइनायत थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला माघ मेले में प्रसाद और माला फूल बेचने का कार्य करती है। थाने में दिए तहरीर में उसने कहा कि तुलसी मार्ग पर उसका टेंट लगा है। जहां उसका परिवार भी रहता है।
विज्ञापन



थरवई थाना क्षेत्र के शीतलपुर टिकरी निवासी उसकी ननद का लड़का भी मेला घूमने आया था। साथ में उसका दोस्त रमेश भारतीय पुत्र रामलखन भारतीय निवासी शीतलपुर टिकरी थाना थरवई प्रयागराज भी आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन



बुधवार को दोपहर वह प्रसाद बेचने के लिए चली गई और उसकी ननद का लड़का भी मेला घूमने चला गया। इसी बीच मौका पाकर रमेश भारतीय ने उसके टेंट में जाकर अंदर सो रही उसकी आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।



बच्ची के शोर मचाने पर वह भाग निकला। सूचना पाकर वह जब टेंट में पहुंची तो बच्ची ने घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed