{"_id":"5d360aa28ebc3e6cf231a079","slug":"prayagraj-ganguja-har-har-mahadev-in-shiva-temples-on-the-first-monday-of-saawan-city-news-ald2501728117","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराजः सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में गूंजा हर-हर महादेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराजः सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में गूंजा हर-हर महादेव
विज्ञापन
Prayagraj: Ganguja Har-Har Mahadev in Shiva temples on the first Monday of Saawan
- फोटो : CITY DESK
फोटो सहित
00
दूर करो दुख जय भोले, आए तेरे द्वार, लगी कतार
0 सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में दर्शन, पूजन, अभिषेक को जुटे श्रद्धालु
0 घरों के साथ ही मंदिरों के परिसर में अलग-अलग टोलियों में होते रहे महारुद्राभिषेक
प्रयागराज। सावन के पहले सोमवार पर भोले के पूजन-अर्चन, अभिषेक के लिए शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ जुटी। जयकारों के बीच भोर से लेकर देर शाम तक शिव के धामों में श्रद्धालु जुटे। अभिषेक का क्रम थमा तो शाम को भोले के मनोहारी शृंगार के दर्शन के लिए भी भक्तों का तांता लगा। सावन के मद्देनजर शिव मंदिरों में रुद्राभिषेक सहित कई अन्य तरह के धार्मिक अनुष्ठान हुए। मनकामेश्वर मंदिर, नागवासुकि, दशाश्वेध मंदिर, तक्षकतीर्थ-बड़ा शिवाला, सोमेश्वर महादेव आदि शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए विशेेष तैयारियां की गई थीं।
श्रद्धालुओं की सबसे ज्यादा भीड़ यमुना किनारे मनकामेश्वर मंदिर में जुटी। यहां दर्शन, अभिषेक के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं की कतारें लगी रहीं। हर किसी को अपनी बारी का इंतजार रहा। जयकारों के बीच दर्शन का क्रम शाम तक चला। फिर शृंगार दर्शन के लिए श्रद्धालु जुटे। इस बीच परिसर में श्रद्धालुओं की अलग-अलग टोलियों ने महारुद्राभिषेक भी किया। मंदिर के प्रभारी ब्रह्मचारी श्रीधरानंद की देखरेख में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बटुकों की टीम बनाई गई थी। यह टीम न सिर्फ व्यवस्था बल्कि परिसर में पॉलिथीन की रोकथाम में लगी रही।
तक्षक तीर्थ बड़ा शिवाला में तक्षकतीर्थ पीठाधीश्वर रविशंकर की देेखरेख में श्रद्धालुओं को मंदिर की ओर से भी फूल-दूध, बेलपत्र, धतूरा आदि पूजन सामग्री उपलब्ध कराई गई। सावन के दौरान प्रतिदिन रुद्राभिषेक होंगे जबकि सोमवार को सामूहिक महारुद्राभिषेक कराया जाएगा। दारागंज स्थित नागवासुकि मंदिर में मुख्य पुजारी पंडित श्यामधर त्रिपाठी की देखरेख में पूजन, अर्चन, अभिषेक के लिए भोर से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पहले सोमवार को परिसर में जगह-जगह महारुद्राभिषेक सहित अन्य अनुष्ठान हुए।
विज्ञापन
बहादुरगंज स्थित दानेश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ का मेवा व भांग से महाकाल मंदिर, उज्जैन की तर्ज पर मनोहारी शृंगार किया गया। इसके अतरिरिक्त दरवेश्वर महादेव, ललिता पीठ में पारदेश्वर महादेव, पड़िला महादेव, सोमेश्वर महादेव, हाटकेश्वर महादेव, सिविल लाइंस हनुमत निकेतन के शिव मंदिर, हाईकोर्ट हनुमान मंदिर के शिव मंदिर सहित शहर के अन्य शिव मंदिरों में सावन के पहले सोमवार को दर्शन, पूजन, अभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहा।
0 इनसेट
पहले सोमवार पर रखा व्रत
सावन के पहले सोमवार पर घरों में भी श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं ने खास तैयारियां की थीं। श्रद्धालुओं ने व्रत रखा। घरों के शिव मंदिरों में भी शृंगार सहित अन्य कार्यक्रम हुए। महिलाओं की टोलियों ने मंदिर परिसर में शिवभजन गाए।
00
अलग-अलग सामग्री से अभिषेक
अपनी-अपनी आस्था और मान्यता के मुताबिक पहले सोमवार पर श्रद्धालुओं ने गंगाजल, गंगाजल तथा दूध या फिर गन्ने के रस और दूध से रुद्राभिषेक कराया। इसी क्रम में दारिद्रय और रोग नाश के लिए कहीं-कहीं मंदिर में सरसों के तेल से भी रुद्राभिषेक कराया गया। गन्ने का रस निकालने वालों के यहां गन्ने का रस लेने वालों की भीड़ लगी रही।

Prayagraj: Ganguja Har-Har Mahadev in Shiva temples on the first Monday of Saawan- फोटो : CITY DESK