फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Gangster was shot in the leg in a police encounter, the police arrested, the accomplice managed to escape

प्रयागराज : पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर के पैर में लगी गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार, साथी भागने में सफल

Wed, 25 Aug 2021 04:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 25 Aug 2021 04:33 PM IST
सार

जानकारी के अनुसार घूरपुर थाना प्रभारी राजेश उपाध्याय हमराहियों के साथ गौहनिया पेट्रोल पंप के पास हाईवे पर मंगलवार देर रात वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक स्कूटी पर तीन युवक सवार होकर आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वह बैरिकेटिंग तोड़ते हुए वहां से भागने लगे।

विज्ञापन
Prayagraj: Gangster was shot in the leg in a police encounter, the police arrested, the accomplice managed to escape
Crime Scene

विस्तार

मंगलवार देर रात अपने दो साथियों के साथ किसी घटना को अंजाम देने जा रहे लूट व डकैती गैंग के सरगना व पुलिस टीम के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें सरगना के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया जबकि उसके साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए वहां से भाग निकले। मुठभेड़ घूरपुर थाना क्षेत्र के गौहनिया ओवरब्रिज के पास हुई। पुलिस ने सरगना को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से चोरी की एक स्कूटी, तमंचा व कारतूस बरामद किया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घूरपुर थाना प्रभारी राजेश उपाध्याय हमराहियों के साथ गौहनिया पेट्रोल पंप के पास हाईवे पर मंगलवार देर रात वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक स्कूटी पर तीन युवक सवार होकर आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वह बैरिकेटिंग तोड़ते हुए वहां से भागने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा करते हुए ओवरब्रिज के पार घेर लिया तो उन्होंने टीम पर फायर कर दिया। बदमाशों की फायरिंग से बचते हुए पुलिस टीम ने जबावी फायरिंग की तो एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। जबकि अंधेरे का फायदा उठाते हुए उसके साथी वहां से भाग निकले।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पकड़ा गया बदमाश सोनू डांडी पुत्र मो. नईम डांडी निवासी भंडरा थाना नैनी का है और वह अपने साथियों के साथ किसी घटना को अंजाम देने के लिए जा रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश के खिलाफ घूरपुर थाने में गैंगेस्टर की कार्रवाई की जा चुकी है। साथ ही उसके खिलाफ अन्य थानों में भी लूट सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। बताया कि पकड़ा गया बदमाश लूट की वारदातों में शामिल था।  उसके पास से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक कारतूस का खोखा व चोरी की स्कूटी बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो है। 25 एनएएनपी 1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed