फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Four-day 'Kovila' with her aunt reached SRN again

प्रयागराजः मौसी के साथ फिर एसआरएन पहुंची चार दिन की ‘कोविला’

Sun, 24 May 2020 12:47 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 24 May 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Four-day 'Kovila' with her aunt reached SRN again
prayagraj news - फोटो : prayagraj
कोरोना संक्रमित महिला के कोख से जन्म लेने वाली चार दिन की ‘कोविला’ (काल्पनिक नाम) फिर एसआरएन अस्पताल पहुंच गई। उसे उसकी मौसी के साथ भेजा गया है। बच्ची के माता-पिता समेत पूरा परिवार कोरोना से संक्रमित है।
विज्ञापन


शुक्रवार को बच्ची और उसके पिता की रिपोर्ट निगेटिव बताकर एसआरएन से घर भेजा गया था। शाम को फिर अचानक स्वास्थ्य विभाग ने उसके पिता और दादी के कोरोना से संक्रमित होने की खबर दी। इस पर बच्ची को उसकी मौसी के साथ फिर एसआरएन भेज दिया गया। वहां मौसी उसकी देखभाल कर रही है। 
विज्ञापन


पखवारे भर पहले पट्टी के सलाहपुर गांव में मुंबई से आए अधेड़ की हालत बिगड़ गई थी। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। चिकित्सकों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। वहां उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर लौटे और अंतिम संस्कार कर दिया। स्वास्थ्य विभाग ने 17 मई को अधेड़ के बेटों, गर्भवती बहू और पत्नी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच गर्भवती बहू की हालत बिगड़ने लगी। जानकारी होने पर सीएचसी अधीक्षक ने सीएमओ से बात कर 18 मई को गर्भवती महिला व उसके पति को प्रयागराज भेज दिया। जांच में महिला कोरोना संक्रमित पाई गई। 19 मई को ऑपरेशन के बाद उसने बच्ची को जन्म दिया। 20 मई को महिला के पति व नवजात बच्ची का सैंपल लेकर जांच की गई। इसके बाद बच्ची और उसके पिता की रिपोर्ट निगेटिव बताकर दोनों को एंबुलेंस से घर भेज दिया गया। पिता ने बेटी की देखभाल के लिए उसे मौसी के घर सरायछिवलहा में छोड़ दिया। इसके बाद वह अपने घर पहुंचा।

कुछ ही देर बाद उसके पास स्वास्थ्य विभाग से फोन आया। जिसमें बताया गया कि वह और उसकी मां कोरोना पाजिटिव हैं। युवक ने दलील दी कि प्रयागराज में उसकी जांच हुई है और रिपोर्ट निगेटिव आई, मगर स्वास्थ्य विभाग के अफसर उसकी सुनने को तैयार नहीं हुए। युवक व उसकी मां को लालगंज स्थित कोविड एलवन अस्पताल ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया। इसके बाद नवजात बच्ची के बारे में जानकारी जुटाई गई।


पता चला कि पीड़ित पिता ने उसे मौसी के घर सराय छिवलहा में छोड़ा है। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम शुक्रवार रात सराय छिवलहा पहुंची। यहां नवजात बच्ची के साथ उसके मौसी को लेकर प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल चली गई। सीएचसी अधीक्षक पट्टी डा. महेंद्र ने बताया कि नवजात बच्ची और उसे पालने वाली उसकी मौसी को भी शुक्रवार रात प्रयागराज भेज दिया गया। नवजात की देखरेख फिलहाल उसकी मौसी ही कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed