{"_id":"61e308ba6b372129a74702cf","slug":"prayagraj-former-advocate-general-of-uttar-pradesh-sp-gupta-passed-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : उत्तर प्रदेश पूर्व महाधिवक्ता एसपी गुप्ता का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : उत्तर प्रदेश पूर्व महाधिवक्ता एसपी गुप्ता का निधन
Sat, 15 Jan 2022 11:17 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:17 PM IST
सार
समाजवादी पार्टी की सरकार में वह महाधिवक्ता नियुक्त हुए थे। इलाहाबाद हाईकोर्ट में वह सिविल मामलों के अच्छे जानकार थे। सुप्रीम कोर्ट में भी वह बहस के लिए जाते रहते थे। वह अपने सरल स्वभाव व मृदुभाषी होने के कारण वकीलों में लोकप्रिय रहे।
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश के पूर्व महाधिवक्ता व वरिष्ठ अधिवक्ता एसपी गुप्ता (92) का शनिवार को प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार रविवार को शंकर घाट स्थित शवदाह गृह में 11 बजे दिन में किया जाएगा। स्व. गुप्ता मुलायम सिंह यादव के नजदीकी रहे।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी की सरकार में वह महाधिवक्ता नियुक्त हुए थे। इलाहाबाद हाईकोर्ट में वह सिविल मामलों के अच्छे जानकार थे। सुप्रीम कोर्ट में भी वह बहस के लिए जाते रहते थे। वह अपने सरल स्वभाव व मृदुभाषी होने के कारण वकीलों में लोकप्रिय रहे। उनके पुत्र सुनील गुप्ता सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता हैं।
विज्ञापन