फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Force deployed day in Azad Park, 50 encroachments, big and small, removed during overnight operation

Prayagraj : आजाद पार्क में दिन तैनात रही फोर्स, रात भर चली कार्रवाई के दौरान, छोटे-बड़े 50 अतिक्रमण हटाए गए

Fri, 08 Oct 2021 11:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 08 Oct 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Force deployed day in Azad Park, 50 encroachments, big and small, removed during overnight operation
Prayagraj News : चंद्रशेखर आजार पार्क में अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची टीम। - फोटो : prayagraj
चंद्रशेखर आजाद पार्क में प्रशासन द्वारा बृहस्पतिवार की रात की गई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के बाद शुक्रवार की सुबह तमाम जगहों पर मलबे का ढेर लगा नजर आया। रातभर चले अभियान के दौरान यहां छोटे-बड़े तकरीबन 50 अतिक्रमण हटाए गए। सुबह टहलने आए लोगों ने इसकी फोटो अपने मोबाइल में कैद करने के बाद सोशल मीडिया में भी शेयर की। 
विज्ञापन


उच्च न्यायालय ने आजाद  पार्क से सभी तरह के अवैध निर्माण हटाने का आदेश दिया है। इस मामले में जिला प्रशासन को  शुक्रवार तक जवाब भी देना था। इसी क्रम में बृहस्पतिवार की दोपहर बाद यहां जिला एवं पुलिस प्रशासन, प्रयागराज विकास प्राधिकरण, नगर निगम, उद्यान विभाग के अफसरों की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हुई।
विज्ञापन


देर रात तक हुई कार्रवाई के दौरान छोटे-बड़े 50 अतिक्रमण को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ धार्मिक स्थल के अतिक्रमण को भी हटाया गया। इस बीच शुक्रवार को आजाद पार्क में दिन भर पुलिस फोर्स तैनात रही। मलबे के पास जा रहे लोगों को भी पुलिस ने यहां कई बार रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई की जद में प्र्रयाग संगीत समिति, हिंदुस्तानी एकेडमी, गंगानाथ झा परिसर समेत अन्य स्थानों पर बनाए गए कई अतिक्रमण हटाए गए। उधर प्रशासन की ओर से कहा गया बृहस्पतिवार को ध्वस्तीकरण शुरू करने से पूर्व तीन बाद नोटिस भी दिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed