फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Flood: Water receded...now flood of problems, increased risk of infection and other diseases

Prayagraj Flood : पानी उतरा...अब आई समस्याओं की बाढ़, संक्रमण समेत अन्य बीमारियों का बढ़ा खतरा

Sun, 22 Sep 2024 04:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 22 Sep 2024 04:17 PM IST
सार

गंगा-यमुना की बाढ़ के कारण 1600 लोगों ने राहत शिविरों में शरण ली थी। इसके लिए प्रशासन ने छोटा बघाड़ा, ऐनीबेसेंट स्कूल एलनगंज, राजापुर कछार के ऋषिकुल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कैंट हाईस्कूल सदर बाजार, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज अशोक नगर, सेंट जोसेफ गर्ल्स हाईस्कूल मम्फोर्डगंज, यूनिटी पब्लिक स्कूल करेली, महबूब अली इंटर कॉलेज स्टेनली रोड पर शिविर लगाया गया था।

विज्ञापन
Prayagraj Flood: Water receded...now flood of problems, increased risk of infection and other diseases
छोटा बाघाड़ा में बाढ़ का पानी कछारी इलाकों में अभी भी बरकरार l - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गंगा और यमुना में आई बाढ़ भले ही उतर गई, लेकिन फिलहाल प्रभावितों की मुसीबतें बरकरार हैं। शनिवार को राहत शिविरों से घर लाैटे सैकड़ों की संख्या में लोग दिनभर साफ सफाई में जुटे रहे। दूसरी ओर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में गलियों और सड़कों की सफाई के लिए नगर निगम की ओर से 30 टीमें लगाई गई हैं। साथ ही पानी निकासी के लिए 50 से अधिक पंप भी लगाए गए हैं।

विज्ञापन


गंगा-यमुना की बाढ़ के कारण 1600 लोगों ने राहत शिविरों में शरण ली थी। इसके लिए प्रशासन ने छोटा बघाड़ा, ऐनीबेसेंट स्कूल एलनगंज, राजापुर कछार के ऋषिकुल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कैंट हाईस्कूल सदर बाजार, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज अशोक नगर, सेंट जोसेफ गर्ल्स हाईस्कूल मम्फोर्डगंज, यूनिटी पब्लिक स्कूल करेली, महबूब अली इंटर कॉलेज स्टेनली रोड पर शिविर लगाया गया था।
विज्ञापन


अब बाढ़ का पानी उतरने के बाद शनिवार को शिविरों से लोग घरों को लाैट गए, लेकिन घरों और गलियों में जमा कीचड़ पानी से उन्हें विभिन्न मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दिनभर लोग घरों की साफ-सफाई में जुटे रहे। निगम ने भी सड़कों और गलियों में सफाई कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj Flood: Water receded...now flood of problems, increased risk of infection and other diseases
दशाश्वमेध गंगा पर पर धीरे-धीरे घट रहा पानी। - फोटो : अमर उजाला।

गंदगी हटवाने की लोगों ने उठाई मांग

बाढ़ उतरने के बाद जमा गंदगी से क्षेत्रों में बीमारियों का भी खतरा मंडराने लगा है। बाढ़ प्रभावित लोगों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से इसके लिए एहतियाती कदम उठाने की गुहार लगाई है। लोगों का कहना है कि गंदगी के कारण बीमारियां फैल सकती हैं। इसे तत्काल साफ कराया जाए। इसके पहले, शिविरों में भी बड़ी संख्या में ऐसे लोग पहुंचे थे, जो खांसी-बुखार और त्वचा संबंधी बीमारियों के शिकार थे।



गंगा और यमुना का जलस्तर स्थिर होने के बाद अब सहायक नदियां उफान पर, बाढ़ का खतरा बरकरार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed