फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Five people drowning at Arail Ganga Ghat rescued by water police

Prayagraj : अरैल गंगा घाट पर डूब रहे पांच लोगों को जल पुलिस ने बचाया

Wed, 04 May 2022 01:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 04 May 2022 01:06 PM IST
सार

सीधी मध्य प्रदेश की रहने वाली प्रियंका सिंह पत्नी राज नारायण सिंह अपनी पुत्री सेजल के साथ अरैल गांव निवासी अपनी बहन प्रतिभा सिंह पत्नी आनंद सिंह के यहां आई थी। वह सभी यहां पर आयोजित किसी कार्यक्रम में शामिल होने आई थी।

विज्ञापन
Prayagraj: Five people drowning at Arail Ganga Ghat rescued by water police
Prayagraj News : गंगा में डूब रहे पांच लोगों को बचाया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनी थाना क्षेत्र के अरैल गंगा घाट पर बुधवार सुबह स्नान करने गए छह लोग अचानक गहरे पानी में डूबने लगे। इसमें तीन महिलाएं व उनके तीन बच्चे थे। यह देखकर घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो जल पुलिस के जवान और गोताखोरों ने पानी में कूदकर सभी को सुरक्षित पानी से बाहर निकाल लिया। डूब रहे लोग मध्य प्रदेश से गंगा स्नान के लिए आए थे। वह अपने भाई के साथ गंगा घाट पहुंचे थे। 

विज्ञापन



जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के सागर की निवासी प्रतिभा सिंह पत्नी आनंद सिंह, उनका पुत्र प्रतीक व पुत्री स्वाति, उनकी बहन अलका सिंह पत्नी विकास सिंह व मध्य प्रदेश के सीधी जिले की निवासी प्रियंका सिंह पत्नी राज नारायण सिंह अपनी पुत्री शेजल के साथ अरैल में अपने भाई अभिषेक के यहां आईं थीं। अभिषेक पुत्र अरविंद सिंह यहां पर किराये का कमरा लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है।

विज्ञापन

बुधवार की सुबह सभी सच्चा बाबा आश्रम के सामने अरैल गंगा घाट पर स्नान करने के लिए गए। अभिषेक घाट पर ही खड़ा था बाकी सभी पानी में उतर कर नहाने लगे। इसी बीच इनमें से एक महिला गहरे पानी में डूबने लगी तो उसके बचाने के चक्कर में सभी गहरे पानी में पहुंच गए। लोगों को डूूबता देखकर घाट पर मौजूद अभिषेक व अन्य लोग ने शोर मचाना शुरू किया।


वहां मौजूद जल पुलिस के सिपाही आनंद वर्धन सिंह, संजय सिंह, गोताखोर मनीष व घाट पर मौजूद पंडा अखिलेश पांडेय, शिवकुमार मिश्रा, राजा बाबू मिश्रा, स्नान करने आए अरैल गांव निवासी बीडीसी पप्पू सिंह उन सभी बचाने के लिए नदी में कूद पड़े। सिपाही आनंद वर्धन सिंह ने बताया डूब रहे तीन महिलाएं व तीन बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया। कुछ देर बाद सभी अपने वाहन से घर चले गए। उनको बचाने के चक्कर में गोताखोर मनीष का मोबाइल नदी में कहीं गुम हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed