फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Fire in AC coach of Triveni Express

प्रयागराजः त्रिवेणी एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग

Thu, 13 Jun 2019 12:43 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 13 Jun 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Fire in AC coach of Triveni Express
ट्रेन में लगी आग
इलाहाबाद जंक्शन आ रही सिंगरौली से टनकपुर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस के एसी टू कोच में मंगलवार की देर रात आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि एसी कोच की बैटरी में शार्ट सर्किट आग की वजह रही। हालांकि आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। कोच सहायक एवं आरपीएफ, जीआरपी के जवानों ने अग्निशमन यंत्र के माध्यम से आग बुझाई। इसके बाद ही ट्रेन इलाहाबाद जंक्शन के लिए रवाना हो सकी। रात 2.30 बजे ट्रेन इलाहाबाद पहुंची। जिसके बाद कोच की बाकायदा जांच की गई। इस दौरान यात्री काफी सहमे रहे।
विज्ञापन


त्रिवेणी एक्सप्रेस मंगलवार की रात 11.25 बजे मिर्जापुर से इलाहाबाद के लिए चली। विंध्याचल में निर्धारित ठहराव के बाद ट्रेन ने गैपुरा रेलवे स्टेशन पार किया। बिरोही रेलवे स्टेशन के पूर्व इसी बीच स्लीपर कोच एस 4 में सफर कर रहे एक यात्री को धुआं महसूस हुआ। दरअसल, त्रिवेणी के सभी कोच अंदर से जुड़े हुए थे। यात्री स्लीपर कोच के शौचालय के पास ही खड़ा था। उसी वक्त उसे बराबर वाले कोच ए वन से धुआं निकलता दिखा। उसने वहीं शोर मचाना शुरू कर दिया। इस बीच कोच सहायक एवं अन्य यात्री उसकी आवाज सुनकर जग गए। वहां देखा को मालूम पड़ा कि एसी कोच को चार्ज करने वाली बैटरी से चिंगारी निकल रही है।
विज्ञापन


आनन फानन में घबराए यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका । इस दौरान 138 पर इसकी सूचना दी गई। कंट्रोल तक सूचना मिलने के बाद मौके पर आरपीएफ एवं जीआरपी के जवान पहुंचे। कोच में रखे अग्निशमन यंत्र से बैटरी से निकल रही आग पर काबू पाया गया। घंटे भर यहां ट्रेन खड़ी रही। बताया जा रहा है कि ओवर चार्जिंग की वजह से ही बैटरी से चिंगारी एवं धुआं निकल रहा था। इस वजह से कोच के पंखे एवं लाइट बंद हो गई। रात 2.30 बजे ट्रेन इलाहाबाद जंक्शन पहुंची। यहां एसी थ्री कोच से दूसरा वायर लगाकर एसी टू कोच में जोड़ा गया। इसके बाद ही ए वन कोच में कूलिंग शुरू हुई। इस संबंध में डीआरएम इलाहाबाद अमिताभ ने डीआरएम मुरादाबाद को पत्र लिखकर कोच की मरम्मत कराने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed