Prayagraj : शिक्षक की डांट से डिप्रेसन में गई छात्रा के पिता ने की पुलिस से शिकायत
शिक्षक की डांट से डिप्रेसन में गई छात्रा के पिता ने की पुलिस से शिकायत नैनी। शिक्षक की प्रताड़ना से डिप्रेसन में कई छात्रा के पिता ने नैनी पुलिस से मामले की शिकायत की है।
विस्तार
शिक्षक की डांट से डिप्रेसन में गई छात्रा के पिता ने की पुलिस से शिकायत नैनी। शिक्षक की प्रताड़ना से डिप्रेसन में कई छात्रा के पिता ने नैनी पुलिस से मामले की शिकायत की है। सोमवार को नैनी पुलिस विद्यालय पहुंचकर प्रबंधन व शिक्षक से मामले में पूछताछ की। वहीं परिवार वाले छात्रा का इलाज करा रहे है। आरोप है कि अपनी कोचिंग में पढ़ने के लिए शिक्षक द्वारा छात्रा को प्रताड़ित किया जा रहा था।
बता दे कि औद्योगिक क्षेत्र थाना के सड़वा चौकी के पास एक कालोनी में रहने वाली इंटर की छात्रा नई बाजार स्थित एक इंटर कॉलेज में छात्रा है। पुलिस को दी तहरीर पर छात्रा का पिता ने आरोप लगाया कि विद्यालय के एक शिक्षक द्वारा अनावश्यक रूप से उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। इससे छात्रा काफी परेशान थी। बीते 20 अगस्त को वह घर लौटी तो बेहोश हो गई। परिवार के लोग अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा घर लौट आई। लेकिन अगले दिन तबियत फिर खराब होने पर उसे अस्पताल में भतीै कराया गया।
यहां चिकित्सक द्वारा पूछे जाने पर छात्रा ने बताया कि विद्यालय के एक शिक्षक उसे कोचिंग में पढ़ने के लिए दबाव बनाते हुए प्रताड़ित करते है। मामले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। रविवार देर शाम छात्रा के पिता नैनी कोतवाली पहुंची और मामले में शिकायत की। सोमवार को नैनी पुलिस विद्यालय पहुंचकर मामले में पूछताछ की है। छात्रा के पिता ने बताया कि उन्होंने पुलिस के साथ स्कूल प्रबंधन से इसकी शिकायत की है। लेकिन अभी तक स्कूल प्रबंधन की ओर से कोई रिसपांस नहीं मिला है। वहीं स्कूल प्रबंधन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद