Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Family of triple murder victims to meet CM Yogi alongside Minister Nandi.

Prayagraj : मंत्री नंदी के साथ सीएम योगी से मुलाकात करेगा तिहरा हत्याकांड का पीड़ित परिवार

Fri, 19 Jun 2026 05:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 19 Jun 2026 05:51 PM IST
सार

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी शुक्रवार को मेजा के नीबी कुकुरकटवा गांव पहुंचे। उन्होंने तिहरे हत्याकांड के पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और उन्हें न्याय का भरोसा दिया।

विज्ञापन
Prayagraj: Family of triple murder victims to meet CM Yogi alongside Minister Nandi.
मेजा में तिहरे हत्याकांड के पीड़ित परिजनों से मिले मंत्री नंदी। - फोटो : संवाद।

विस्तार

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी शुक्रवार को मेजा के नीबी कुकुरकटवा गांव पहुंचे। उन्होंने तिहरे हत्याकांड के पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और उन्हें न्याय का भरोसा दिया। कहा कि आरोपियों को सजा ऐसी मिलेगी कि उनकी सात पुश्तें याद रखेंगी। उन्होंने पीड़ित परिजनों को सीएम योगी से मुलाकात कराने का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन






कुकुरकटवा गांव में सोमवार की रात श्याम लाल गुप्ता (65), इंद्रावती देवी (58) और अमरावती देवी (52) की निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी गई थी। तीनों के शव घर के बाहर मिले थे। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी हिमांशु यादव सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद हिमांशु को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार ने मंत्री नंदी के सामने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आरोपी जेल से बाहर आने के बाद दोबारा ऐसी घटना को अंजाम दे सकता है, जिससे परिवार को खतरा महसूस हो रहा है।
विज्ञापन


मंत्री नंदी ने परिजनों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और उन्हें आश्वस्त किया कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। मंत्री ने एडीएम प्रशासन उपमा पांडेय और एसीपी एसपी उपाध्याय से मौके पर ही कार्रवाई की जानकारी ली। मंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि पूरे मामले की गहराई से जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना स्थल पर मौजूद मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए मंत्री नंदी ने कहा कि मेजा के कुकुरकटवा में पिछले दिनों हुई तीन लोगों की हत्या का मामला बहुत ही हृदयविदारक एवं कष्टदायी दुखद घटना है। ऐसा दुस्साहसिक कार्य करने वाले जो भी लोग हैं, उनमें से एक को भी बख्शा नहीं जाएगा। कार्रवाई ऐसी होगी कि नजीर बने और उनकी सात पुश्तें याद रखें। जिंदगी में फिर कभी ऐसा दुस्साहसिक प्रयास करने से पहले सौ बार तौबा करेंगे, इस तरह की कार्रवाई दोषियों के खिलाफ की जाएगी।

Trending Videos

मुख्यमंत्री से कराई जाएगी मुलाकात

मंत्री नंदी ने कहा कि कुकुरकटवा गांव का पीड़ित परिवार काफी डरा और सहमा हुआ है। उनकी मांग है कि मुख्यमंत्री से उनकी मुलाकात कराई जाए। जिस पर मुख्यमंत्री से समय लेकर पीड़ित परिवार को लखनऊ बुला कर मुख्यमंत्री से मुलाकात कराई जाएगी। पुलिस-प्रशासन, मीडिया एवं एलआईयू के माध्यम से मुख्यमंत्री को पूरे घटनाक्रम और कार्रवाई की पूरी जानकारी है। इसके अलावा परिवार के लोग मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान अपनी पीड़ा रखेंगे साथ ही पूरे घटनाक्रम से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग करेंगे। यह निश्चित है कि अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे और पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed