फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Express: The Prayagraj Express left for New Delhi decorated on its 41st anniversary

Prayagraj Express : सजधज कर अपनी 41 वीं वर्षगांठ पर नई दिल्ली के लिए रवाना हुई प्रयागराज एक्सप्रेस

Thu, 17 Jul 2025 09:08 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 17 Jul 2025 09:08 AM IST
सार

प्रयागराज जंक्शन से नई दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस बुधवार को 41 वर्ष की हो गई। वीआईपी ट्रेन प्रयागराज की वर्षगांठ के मौके पर  ट्रेन को विशेष साज सज्जा की गई। इस खास मौके पर प्रयागराज एक्सप्रेस के पहले सफर के साक्षी रहे सेवानिवृत्त लोको पॉयलट डीएन सक्सेना एवं कोच कंडक्टर रहे शीतला प्रसाद श्रीवास्तव भी सपरिवार जंक्शन पहुंचे।

विज्ञापन
Prayagraj Express: The Prayagraj Express left for New Delhi decorated on its 41st anniversary
प्रयागराज की 41वीं वर्षगांठ पर केक काटा गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज जंक्शन से नई दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस बुधवार को 41 वर्ष की हो गई। वीआईपी ट्रेन प्रयागराज की वर्षगांठ के मौके पर  ट्रेन को विशेष साज सज्जा की गई। इस खास मौके पर प्रयागराज एक्सप्रेस के पहले सफर के साक्षी रहे सेवानिवृत्त लोको पॉयलट डीएन सक्सेना एवं कोच कंडक्टर रहे शीतला प्रसाद श्रीवास्तव भी सपरिवार जंक्शन पहुंचे। इन दोनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने ही प्रयागराज एक्सप्रेस के 41 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर केक भी काटा।

विज्ञापन


केक काटने के बाद दोनों ही सेवानिवृत रेलकर्मियों ने अपने अनुभव भी साझा किए। डीएन सक्सेना ने बताया कि पहले सफर के दौरान उनकी ड्यूटी लोको पॉयलट डा. नकीब उद्दीन के साथ ट्रेन में लगी थी। तब वह प्रयागराज जंक्शन से कानपुर तक ट्रेन को ले गए थे। पहले सफर में ही ट्रेन कानपुर के साथ नई दिल्ली स्टेशन समय से पहले पहुंची। तब इसकी रवानगी का समय रात नौ बजे था और सुबह छह बजे ट्रेन नई दिल्ली पहुंच जाती थी।
विज्ञापन


अपनी पत्नी एवं बेटे और बहु के साथ जंक्शन पहुंचे डीएन सक्सेना ने कहा कि 2019 में ट्रेन की 35 वीं वर्षगांठ के मौके पर भी उन्हें सम्मानित किया गया था। इस दौरान शीतला प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि पहले सफर के मौके पर उनकी पत्नी संतोष श्रीवास्तव भी जंक्शन पहुंची। कहा कि 41 वर्ष बाद ट्रेन की वर्षगांठ के मौके पर पत्नी को साथ में ही लाया हूं। कहा कि जब ट्रेन की शुरूआत हुई तब इसमें सिर्फ 14 कोच ही थे। उस दौरान एसी का एक भी कोच नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पूर्व स्टेशन निदेशक वीके द्विवेदी, स्टेशन प्रबंधक दिलीप ठाकुर, पीआरओ अमित कुमार सिंह ने डीएन सक्सेना और शीतला प्रसाद का बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान तमाम यात्रियों ने इन दोनों रेलकर्मियों के साथ सेल्फी भी ली। इस खास मौके पर प्रयागराज एक्सप्रेस फैंस क्लब की ओर से प्रयागराज एक्सप्रेस की साज सज्जा की गई। विशेष डिजाइन वाले इस केक की भी लोगों ने फोटो खींची। 


पोस्टर के माध्यम से दी ट्रेन में हुए अब तक के बदलाव की जानकारी

41 वीं वर्षगांठ के मौके पर ट्रेन के कुछ कोच में प्रयागराज एक्सप्रेस के संचालन के बाद से अब तक हुए तमाम बदलावों की जानकारी एक पोस्टर के माध्यम से दी गई। इस पोस्टर में 16 जुलाई 1984 को हुए उदघाटन समारोह की फोटो, ट्रेन में वर्ष 2003 में लगे नीले आईसीएफ कोच लगाए जाने, 2006 में आईएसओ प्रमाणपत्र मिलने, 2016 में एलएचबी रेक मिलने, 2020 में ट्रेन की अधिकतम स्पीड 130 किमी प्रतिघंटा किए जाने की जानकारी दर्शाई गई  थी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed