{"_id":"698dcd274ccffa36be00b5a2","slug":"prayagraj-emergency-quota-will-also-be-available-in-amrit-bharat-and-vande-bharat-sleeper-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : अमृत भारत और वंदे भारत स्लीपर में भी मिलेगा इमरजेंसी कोटा, रेलवे बोर्ड ने जारी किया सर्कुलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : अमृत भारत और वंदे भारत स्लीपर में भी मिलेगा इमरजेंसी कोटा, रेलवे बोर्ड ने जारी किया सर्कुलर
Thu, 12 Feb 2026 06:22 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 12 Feb 2026 06:22 PM IST
सार
अमृत भारत एक्सप्रेस और वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में भी इमरजेंसी कोटा (ईक्यू) की सुविधा मिलेगी। अब तक इन ट्रेनों में आपातकालीन सीटों की व्यवस्था नहीं थी। यात्रियों की मांग और जरूरतों को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने नया सर्कुलर जारी किया है।
विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अमृत भारत एक्सप्रेस और वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में भी इमरजेंसी कोटा (ईक्यू) की सुविधा मिलेगी। अब तक इन ट्रेनों में आपातकालीन सीटों की व्यवस्था नहीं थी। यात्रियों की मांग और जरूरतों को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने नया सर्कुलर जारी किया है।
विज्ञापन
बोर्ड के नए आदेश के बाद अब इन ट्रेनों में भी कुछ सीटें आपातकालीन कोटे के लिए आरक्षित रखी जाएंगी। जिन अमृत भारत ट्रेनों में सात या उससे अधिक स्लीपर कोच होंगे, उनमें 24 बर्थ इमरजेंसी कोटे के लिए तय की गई हैं। वहीं, वंदे भारत स्लीपर (जो भविष्य में प्रयागराज से भी संचालित होगी) के लिए वर्किंग डे और वीकेंड के आधार पर अलग-अलग सीटों का निर्धारण किया गया है।
विज्ञापन
एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी बताते हैं कि यह व्यवस्था बुकिंग की शुरुआत (एडवांस रिजर्वेशन पीरियड) से ही लागू मानी जाएगी। बोर्ड ने जोनल रेलवे को यह अधिकार भी दिया है कि वे यात्रियों की मांग और सीटों की उपलब्धता के आधार पर इसमें बदलाव कर सकते हैं।
विज्ञापन
वंदे भारत स्लीपर के लिए प्रस्तावित कोटा :
क्लास ----- कार्यदिवस ----- सप्ताहांत
एसी फर्स्ट ----- चार बर्थ ----- छह बर्थ
एसी टू ----- 20 बर्थ ----- 30 बर्थ
एसी थ्री ----- 24 बर्थ ----- 42 सीट