{"_id":"6a27d3aa6e9fbf7af801d448","slug":"prayagraj-drown-in-ganges-two-real-brothers-death-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : गंगा नहाने गए दो सगे भाइयों की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : गंगा नहाने गए दो सगे भाइयों की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
Tue, 09 Jun 2026 02:19 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:19 PM IST
सार
औद्योगिक थाना क्षेत्र के मैनेया गंगा घाट पर स्नान करने गए दो सगे भाइयों की गंगा में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
Prayagraj
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
औद्योगिक थाना क्षेत्र के रामपुर चौकी अंतर्गत मुंगारी सल्दी का पूरा निवासी 16 वर्षीय राजन यादव व उसका छोटा भाई अभिषेक यादव अपने रिश्तेदार सनी यादव के साथ मंगलवार की सुबह 9:30 बजे मनैया गांव में गंगा नदी में नहाने के लिए गए थे। जहां तीनों किशोर नदी में डूबने लगे।
विज्ञापन
उनके ही घर के पंकज बचाने के लिए कूदा तो वह भी पानी में डूबने लगे किसी तरह वह बाहर निकल कर आए मौके पर मौजूद निषाद ने सनी को बचा लिया। वही दोनों राजन और अभिषेक डूब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों के सब को बाहर निकलवा कर करछना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आई जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन