{"_id":"62322b58e8bf8863856b3f77","slug":"prayagraj-driver-hit-by-high-tension-wire-while-unloading-steel-rod-from-e-rickshaw-dies-naini-news-ald3290114142","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : ई-रिक्शा से स्टील की रॉड उतारते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आया चालक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : ई-रिक्शा से स्टील की रॉड उतारते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आया चालक, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई-रिक्शा से स्टील की राड उतारते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आया चालक, मौत
क्रासर- एफसीआई रोड स्थित मछली गेट के पास एक निर्माणाधीन मकान के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
नैनी। कोतवाली नैनी अंतर्गत एफसीआई रोड स्थित मछली गेट के पास एक निर्माणाधीन मकान में ई-रिक्शा से स्टील की राड उतारते समय चालक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद मकान में मौजूद लोग वहां से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र नैनी के चक रघुनाथ निवासी विपिन राठौर ई-रिक्शा चालक था। वह बुधवार को स्टील की राड लेकर एफसीआई रोड मछली गेट के पास एक निर्माणाधीन मकान में पहुंचाने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसने राड को उतारकर ऊपरी मंजिल तक ले जाने के लिए खड़ा किया तो वहां से गुजर रही हाईटेंशन तार में छू गया। करंट लगने के कारण वह वहीं पर तड़प कर गिर गया। आसपास मौजूद लोग वहां पहुंचे तो देखा उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद मकान में मौजूद लोग भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मृतक के भतीजे सचिन राठौर ने पुलिस को तहरीर दी है। संवाद