{"_id":"61ba010f7fbbe967b10bb8d9","slug":"prayagraj-divyang-candidates-have-one-more-chance-to-apply-10-posts-have-to-be-recruited","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : दिव्यांग अभ्यर्थियों को आवेदन का एक और मौका, 10 पदों पर होनी है भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : दिव्यांग अभ्यर्थियों को आवेदन का एक और मौका, 10 पदों पर होनी है भर्ती
Wed, 15 Dec 2021 08:21 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 15 Dec 2021 08:21 PM IST
सार
चिकित्साधिकारी के पदों पर पूर्व में आवेदन न करने वाले अभ्यर्थी चार तक शुल्क और सात जनवरी 2022 तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन।
विज्ञापन
UPPSC Recruitment 2021
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने कर्मचारी राज्य बीमा योजना, श्रम चिकित्सा सेवाएं के अंतर्गत चिकित्साधिकारी (एलोपैथ) सामान्य चयन के लिए विज्ञापन निकाला था। अभ्यर्थियों से पांच अक्तूबर 2020 तक ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। इसमें 10 पद दिव्यांग अभ्यर्थियों (ओए/ओएल) के लिए आरक्षित हैं। आयोग ने ऐसे दिव्यांग अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन का एक और मौका दिया है। पूर्व में जिन अभ्यर्र्थियों ने आवेदन किया है, उन्हें फिर फार्म भरने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने कर्मचारी राज्य बीमा योजना, श्रम चिकित्सा सेवाएं के अंतर्गत चिकित्साधिकारी (एलोपैथ) सामान्य चयन हेतु पांच सितंबर 2020 को ऑनलाइन विज्ञापन जारी किया था। इसके लिए पांच अक्तूबर 2020 तक आवेदन लिए गए थे। इसमें दस पद दिव्यांग अभ्यर्थियों (ओए/ओएल) के लिए आरक्षित हैं। ऐसे दिव्यांग अभ्यर्थी जो इस भर्ती में आवेदन करने से वंचित रह गए हैं, तथा पांच अक्तूबर 2020 तक आयु एवं अर्हता संबंधी शर्तें पूरा करते हैं, उन्हें ऑनलाइन आवेदन का एक और मौका दिया है।
विज्ञापन
सात जनवरी तक कर सकते हैं पूरी प्रक्रिया
ऐसे अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट http//uppsc.up.nic.in पर जाकर चार जनवरी 2022 तक निर्धारित शुल्क जमा कर सकते हैं और सात जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन की संपूर्ण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। पूर्व में आवेदन कर चुके दिव्यांग अभ्यर्थियों को फिर से आवेदन करने की जरूरत नहीं है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर ALLNOTIFICATION/ ADVERTISEMENTS पर क्लिक करें। तत्पश्चात ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, फीस सबमिशन एवं आवेदन पत्र के फाइनल सबमिशन संबंधी त्रिस्तरीय प्रक्रिया अपनाते हुए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण करें। विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग की विज्ञापन संख्या- 1/2020-21, 5 सितंबर 2020 का अवलोकन कर सकते हैं।
पुष्प प्रजनक पद का अंतिम चयन परिणाम जारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने बुधवार को उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में पुष्प प्रजनक के एक पद (ओबीसी) का अंतिम परिणाम जारी कर दिया। इस पद पर पूनम सिंह यादव का अंतिम रूप से चयन हुआ है। आयोग की ओर से इसका साक्षात्कार नौ दिसंबर को हुआ था।