फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Violence Prayagraj Development Authority has put a demolition notice at the residence of Prayagraj violence accused Javed Ahmed

Prayagraj Violence: हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद पंप के घर पर चल रहे बुलडोजर, कई घंटे से कार्रवाई जारी

Sun, 12 Jun 2022 02:50 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 12 Jun 2022 02:50 PM IST
सार

प्रयागराज हिंसा के आरोपी जावेद अहमद के घर पर बुलडोजर चल रहे हैं। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। जावेद के घर को तोड़ने की कार्रवाई जारी है। रविवार को ही प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने घर पर ध्वस्तीकरण का नोटिस लगाया था और उसे घर खाली करने के लिए कहा था।

विज्ञापन
Prayagraj Violence Prayagraj Development Authority has put a demolition notice at the residence of Prayagraj violence accused Javed Ahmed
Prayagraj News : हिंसा के आरोपी जावेद पंप के घर को ढहाता बुलडोजर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज के अटाला में जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल के आरोपियों के घरों की ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हिंसा के मास्टर माइड जावेद पंप के घर पर बुलडोजर चल रहे हैं। मौके पर भारी संख्या में पुलिसबल मौजूद है। सबसे पहले, जावेद के घर का गेट तोड़ा गया। जावेद के परिजन घर के अंदर ही मौजूद हैं। दो बुलडोजर घर तोड़ने की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन


आपको बता दें कि रविवार को ही  प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने नोटिस जारी कर 12 जून को सुबह 11 बजे तक मकान खाली करने का आदेश दिया गया था, लेकिन उससे पहले ही पीडीए ने कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पांच दर्जन से अधिक आरोपियों की सूची तैयार की है। इनकी गिरफ्तारी समेत अन्य कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला प्रशासन, प्रयागराज विकास प्राधिकरण तथा नगर निगम की टीम शनिवार को दिन भर अटाला तथा अन्य क्षेत्रों में मौजूद रही तथा आरोपियों के घरों को चिन्हित किए। 

इससे पहले, प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने प्रयागराज हिंसा के आरोपी मोहम्मद जावेद उर्फ जावेद पंप के घर पर ध्वस्तीकरण का नोटिस लगाया था और उसे 12 जून को सुबह 11 बजे तक घर खाली करने के लिए कहा है, यह घर अवैध रूप से निर्मित है।
 

अटाला बवाल का मुख्य साजिशकर्ता जावेद पंप गिरफ्तार, अब तक 68 गिरफ्तार
आपको बता दें कि अटाला में एक दिन पहले जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल का मास्टरमाइंड मो. जावेद उर्फ जावेद पंप शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जावेद को उसके करेली स्थित घर से पकड़ा गया। उधर रातभर चली दबिश के दौरान 32 अन्य आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। पुलिस अफसरों ने बताया कि शनिवार देर रात तक  कुल 68 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। नामजद अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जबकि वीडियो व सीसीटीवी फुटेज से अज्ञात आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है।

Prayagraj Violence Prayagraj Development Authority has put a demolition notice at the residence of Prayagraj violence accused Javed Ahmed
Prayagraj News : हिंसा के आरोपी जावेद पंप के घर को ढहाता बुलडोजर। - फोटो : अमर उजाला

अटाला बवाल मामले के मास्टरमाइंड जावेद मोहम्मद की गिरफ्तारी के बाद उसकी बड़ी बेटी भी जांच एजेंसियों के रडार पर है। दरअसल जावेद से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि उसकी बेटी भी उसे राय-मशविरा देती थी। पुलिस अब इस बात में जुटी है कि क्या भारत बंद के आह्वान और जुमे पर प्रदर्शन के संबंध में भी उसकी अपने पिता से कोई बातचीत हुई थी।

जावेद की बड़ी बेटी है दिल्ली में रहती है। वह जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) की पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारी भी रह चुकी है। साथ ही सीएए-एनआरसी के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन में भी प्रमुख रूप से शामिल हुई थी। वह वर्तमान में सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे फ्रैटर्निटी मूवमेंट की राष्ट्रीय सचिव भी है। हिरासत में लिए जाने के बाद जब पुलिस ने जावेद के मोबाइल की जांच पड़ताल की तो उसके बारे में पता चला। जावेद ने बताया कि वह अपनी बेटी से राय-मशविरा किया करता था।

फिलहाल उसने इससे ज्यादा कुछ नहीं बताया। जिसके बाद पुलिस अन्य जानकारियां एकत्रित करने में जुटी हुई है। एसएसपी अजय कुमार का कहना है कि पता लगाया जा रहा है कि जुमे पर हुए प्रदर्शन से संबंधित मामले के संबंध में दोनों के बीच बातचीत हुई थी या नहीं। अगर किसी तरह की संलिप्तता की बात सामने आती है तो जावेद की बेटी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

मंसूरअली पार्क में दिया था भाषण
जावेद की बेटी ने सीएए-एनआरसी के विरोध में हुए प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। दिल्ली के शाहीन बाग में हुए प्रदर्शन में वह शामिल हुई थी। इसके अलावा शहर में खुल्दाबाद के मंसूर अली पार्क में कई दिनों तक चले विरोध प्रदर्शन में भी शिरकत की थी। यहां उसने भाषण दिया था। समुदाय विशेष से संबंधित घटनाओं को लेकर वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जोरशोर से आवाज उठाती रही है। 

बेटी ने पिता को बताया निर्दोष, वीडियो किया जारी

Prayagraj Violence Prayagraj Development Authority has put a demolition notice at the residence of Prayagraj violence accused Javed Ahmed
Prayagraj News : हिंसा के आरोपी जावेद पंप के घर को ढहाता बुलडोजर। - फोटो : अमर उजाला
जुमे के दिन अटाला में हुए बवाल के मास्टरमाइंड बताए जा रहे जावेद मोहम्मद की बड़ी बेटी ने अपने पिता को निर्दोष बताया है। सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो जारी कर उसने अपने पिता और परिवार को फर्जी फंसाए जाने का आरोप लगाया है। यह भी आरोप है कि पुलिस ने नियमविरुद्ध तरीके से न सिर्फ उसके पिता बल्कि मां और छोटी बहन को भी हिरासत में ले लिया। इसके बाद से उनका कुछ अता-पता नहीं है। न ही पुलिस उनके बारे में कोई जानकारी दे रही है।

उसने शनिवार को इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग को पत्र भी भेजा है, साथ ही इस मामले का तुरंत संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई की मांग की है। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में उसने बताया है कि शुक्रवार रात 8.50 मिनट पर पुलिस उसके घर पहुंची और बिना किसी नोटिस या वारंट के उसके पिता को हिरासत में लेकर चली गई। जब परिवार के अन्य लोग और परिचित कोतवाली पुलिस स्टेशन पहुंचे तो उन्हें उनसे मिलने नहीं दिया गया। यही नहीं पुलिस अफसर यह भी बताने से इंकार करते रहे कि उसका पिता उनकी हिरासत में है या नहीं।
 

Prayagraj Violence Prayagraj Development Authority has put a demolition notice at the residence of Prayagraj violence accused Javed Ahmed
Prayagraj News : हिंसा के आरोपी जावेद पंप के घर को ढहाता बुलडोजर। - फोटो : अमर उजाला

जावेद के खिलाफ कार्रवाई के बाद अन्य आरोपियों के घर भी खलबली मच गई है। आरोपियों के परिवार में दहशत का माहौल है। पुलिस ने तीन दर्जन से अधिक आरोपियों के मकानों को चिन्हित किया है। मुख्य आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई से अन्य आरोपियों में भी दहशत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed