{"_id":"5cd822a3bdec22077f3ad3f9","slug":"prayagraj-demand-for-repol-at-saraimonohar-center-of-phulpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराजः फूलपुर के सरायमनोहर केंद्र पर पुनर्मतदान की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराजः फूलपुर के सरायमनोहर केंद्र पर पुनर्मतदान की मांग
Sun, 12 May 2019 07:12 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 12 May 2019 07:12 PM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूलपुर और इलाहाबाद लोकसभा के लिए रविवार को हुए मतदान में कई केंद्रों पर झड़प, मारपीट, बूथ कैप्चरिंग की शिकायतें हुई हैं। सपा ने फूलपुर विधानसभा क्षेत्र सरायमनोहर बूथ पर फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए पुनर्मतदान की मांग की है।
फूलपुर के सपा उम्मीदवार पंधारी यादव की शिकायत है कि सरायमनोहर केंद्र के बूथ 86 पर उसी विद्यालय की अनुदेशिका की ड्यूटी लगा दी गई है। खास यह कि वह उसी गांव की निवासी भी हैं। उन्होंने अनुदेशिका पर भाजपा प्रत्याशी का पक्ष लेने की शिकायत की। पंधारी के चुनाव एजेंट केके श्रीवास्तव ने एआरओ से लिखित शिकायत करते हुए पुनर्मतदान की मांग की। पंधारी ने प्रेक्षक तथा डीएम से भी फोन पर इसकी शिकायत की। फाफामऊ के बिजलीपुर केंद्र के तीन बूथों पर कैप्चरिंग की शिकायत पर मारपीट हुई।
लपुर के सुदुनीपुर गांव में सपा कार्यकर्ता की पिटाई की शिकायत हुई है। मौके पर पहुंचे सपा प्रत्याशी ने प्रेक्षक तथा डीएम से इसकी शिकायत की है। यह भाजपा के जिलाध्यक्ष गंगापार का गांव है। फूलपुर के इंदिरा गांधी इंटर कालज केंद्र पर फर्जी मतदान की शिकायत पर वोटिंग दो घंटे बाधित रही। फूलपुर के जुनैद गांव में सपा और भाजपा समर्थकों के बीच मारपीट मारपीट हुई। धूमनगंज के किशोर गर्ल्स इंटर कालेज में सपा की ऋचा सिंह से भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ झड़प हुई। मतदान में देरी पर इंडियन गर्ल्स इंटर कालेज में महिलाओं की मतदान कर्मियों से झड़प हुई।
विज्ञापन
मजीदिया इस्लामिया में पकड़ा गया फर्जी बीएलओ
0 अटाला के मजीदिया इस्लामिया इंटर कालेज मतदान केंद्र पर फर्जी बीएलओ पकड़ा गया। जांच में पता चला कि वहां पर महिला बीएलओ की ड्यूटी थी और पकड़ा गया व्यक्ति उसका पति है। वह महिला भी वहां मौजूद रही। पुलिस ने उसे अपनी कस्टडी में लिया।
आदर्श बूथ पर भी व्हीलचेयर नहीं
प्रयागराज। दिव्यांग मतदाताओं के लिए बूथ पर विशेष व्यवस्था के दावे किए जा रहे हैं। हर बूथ पर व्हीलचेयर रखने का आदेश दिया गया था। इसके विपरीत भारत स्काउट इंटर कालेज केंद्र पर व्हीलचेयर की व्यवस्था नहीं थी। जबकि, वह आदर्श बूथ था। इसकी वजह से कई दिव्यांग मतदाता बिना वोट डाले ही वापस हो गए।