{"_id":"5c851b8dbdec2214031bb2b1","slug":"prayagraj-death-in-the-play-game-son-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराजः खेल-खेल में मारा डंडा, बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराजः खेल-खेल में मारा डंडा, बालक की मौत
Sun, 10 Mar 2019 07:43 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 10 Mar 2019 07:43 PM IST
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुल्दाबाद के चकनिरातुल में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ। खेल-खेल में डंडे से वार किए जाने के दौरान गंभीर चोट लगे से बच्चे की मौत हो गई। परिवारवालेे उसे अचेतावस्था में अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने गैरइरातदतन हत्या का मामला दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक, खुल्दाबाद के चकनिरातुल में रहने वाले राजू का बेटा तौफीक नौ साल का था। रविवार दोपहर वह मुहल्ले के ही अन्य बच्चों के साथ इसराइल के घर के पास खेल रहा था। परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान खेल खेल मेें अरबाज पुत्र इसराइल ने उसके सिर में डंडा मार दिया जिससे वह अचेत हो गया। यह देख अन्य बच्चे भाग खड़े हुए। जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजन उसे अस्पताल ले गए लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर परिवारवाले बिलखने लगे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया। उधर अरबाज को थाने ले जाकर पूछताछ की गई। खुल्दाबाद इंस्पेक्टर ने बताया कि खेल खेल में हुए विवाद में यह घटना हुई। आरोपी भी नाबालिग है।