{"_id":"5cdf0b81bdec220785346904","slug":"prayagraj-day-to-day-gust-of-fire-on-the-bjp-leader-s-son-hair-and-hair","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराजः भाजपा नेता के बेटे पर दिनदहाड़े झोंका फायर, बाल-बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराजः भाजपा नेता के बेटे पर दिनदहाड़े झोंका फायर, बाल-बाल बचा
Sat, 18 May 2019 01:07 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 18 May 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
karchhana
- फोटो : प्रयागराज
थाने से 500 मीटर दूर स्थित साधूकुटी चौराहे पर बाइकसवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े भाजपा नेता के बेटे आशीष द्विवेदी पर फायर झोंक दिया। हमले में वह तो बाल-बाल बच गए लेकिन छर्रे लगने से बगल में खड़ा ऑटो एजेंसी मालिक संदीप मिश्रा जख्मी हो गया। घटना से नाराज व्यापारियों ने कोहड़ार मार्ग जाम कर दिया। पुलिस के पहुंचने के बाद लोग शांत हुए।
हरदुआ गांव निवासी शोभनारायण द्विवेदी भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं, जिनकी करछना के साधुकुटी चौराहे पर हार्डवेयर की दुकान है। दुकान पर उनका बेटा आशीष बैठता है। बगल में रामगढ़ निवासी संदीप मिश्रा (32) पुत्र विनोद कुमार मिश्रा ऑटो एजेंसी चलाता है। शुक्रवार शाम छह बजे के करीब आशीष व संदीप चौराहे पर स्थित पान की गुमटी पर खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान वहां बाइक पर सवार होकर दो बदमाश पहुंचे। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले ही एक युवक ने फायर झोंक दिया। हमले मेें आशीष तो बाल-बाल बच गए लेकिन संदीप के पैर में छर्रे लगे और वह लहुलुहान हो गए।
शोर पर व्यापारी दौड़े तो हमलावर भाग निकले। सूचना पर घरवाले भी पहुंच गए। घायल संदीप को अस्पताल ले जाया गया। उधर घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने प्रयागराज-कोहड़ार मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर कई थानों की फोर्स लेकर सीओ करछना भी मौके पर पहुुंचे। आक्रोशित व्यापारियों ने मार्ग पर टायर रखकर उसमें आग भी लगा दी थी। बाद में बहुत समझाने पर लोग शांत हुए और तब जाकर आधे घंटे बाद प्रयागराज-कोहड़ार मार्ग पर यातायात बहाल हो सका। मामले मेें सीओ करछना सच्चिदानंद का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
भाजपा नेता शोभनारायण के पुत्र आशीष का आरोप है कि उन पर तीन दिन पहले भी हमला हुआ था। तब रात 11 बजे के करीब कुछ लोगों ने गालीगलौज करते हुए घर पर चढ़कर हवाई फायरिंग की और फिर कार से भाग निकले थे। इस मामले में नैनी निवासी नवीन दिक्षित को नामजद करते हुए दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। उधर शुक्रवार को हुई घटना में घायल संदीप ने भी तहरीर देकर एक व्यक्ति को नामजद करते हुए तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने गांव के अंशू समेत दो के खिलाफ तहरीर दी है।