फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Crime: Youth stabbed to death, tension in the area, heavy force deployed in the area

Prayagraj Crime News : चाकू से गोदकर पिकअप चालक की हत्या, पहचान छिपाने के लिए पत्थर से कूंचा सिर

Thu, 01 Jan 2026 01:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 01 Jan 2026 01:01 PM IST
सार

एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के असरावल में एक 21 वर्षीय युवक की चाकू गोदकर कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान धर्मेंद्र के रूप में हुई है। मामले की सूचना पर पहुंची एयरपोर्ट थाना पुलिस जांच में जुटी।

विज्ञापन
Prayagraj Crime: Youth stabbed to death, tension in the area, heavy force deployed in the area
धर्मेंद्र सोनकर। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के दिलदारगंज में बुधवार रात धर्मेंद्र सोनकर (32) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई और पहचान छिपाने के लिए सिर को पत्थर से कूंच दिया गया। खून से लथपथ धर्मेंद्र का शव घर से कुछ दूरी पर झाड़ियों में मिला। प्रेम प्रसंग और रंजिश के चलते हत्या किए जाने की आशंका है। एयरपोर्ट पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


असरावेकला गांव के मजरा दिलदारगंज निवासी धर्मेंद्र पड़ोसी गांव मकनपुर निवासी ठेकेदार सुधीर मौर्या के इंटरलॉकिंग प्लांट की पिकअप गाड़ी चलाता था। पत्नी पिंकी ने बताया कि बुधवार शाम करीब पांच बजे धर्मेंद्र घर से निकल गया। शाम करीब 7:30 बजे फोन कर पूछा तो कुछ देर बार घर आकर खाना खाने की बात कहकर फोन काट दिया। आठ बजे फोन लगाया तो नंबर बंद मिला। धर्मेंद्र रात भर घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। सुबह करीब छह बजे कुछ लोगों ने घर से कुछ दूर सड़क किनारे झाड़ियों में खून से लथपथ उसका शव देखा। पिंकी ने गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

पेट पर किए कई वार, बाहर आई आंत

पुलिस जांच में पता चला कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित शराब की एक दुकान पर देर रात तक लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। बुधवार शाम करीब छह बजे धर्मेंद्र को उसी शराब की दुकान के पास देखा गया था। आशंका है कि हत्यारों ने पहले उसे शराब पिलाई, इसके बाद पास की एक झाड़ी में ले जाकर हत्या कर दी। हत्यारों ने धर्मेंद्र के पेट पर चाकू से कई वार किए जिससे उसकी आंत तक बाहर आ गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस की आशंका है नए वर्ष के मौके पर शराब पीने के दौरान धर्मेंद्र की किसी विवाद होने पर वारदात को अंजाम दिया गया है। कुछ दूरी पर शराब की बोतलें भी मिली हैं।

अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। - मनीष शांडिल्य, डीसीपी नगर


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed