फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Crime: Son beat his mother to death for not giving him money for liquor, police arrested the accused

Prayagraj Crime : शराब के पैसे न देने पर बेटे ने मां को पीट-पीटकर मार डाला, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 24 Apr 2025 11:50 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 24 Apr 2025 11:50 AM IST
सार

पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के असरफपुर गांव में वृद्धा मां ने शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिए तो घर के बड़े बेटे ने लाठी से पीट-पीटकर मां को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के घर में ही मौजूद कातिल बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

विस्तार

पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के असरफपुर गांव में वृद्धा मां ने शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिए तो घर के बड़े बेटे ने लाठी से पीट-पीटकर मां को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के घर में ही मौजूद कातिल बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

लीलावती (55) पूरामुफ्ती के असरफपुर गांव की रहने वाली थीं। परिवार में पति चंद्रपाल के अलावा दो बेटे हैं। पति वृद्ध होने की वजह से कोई काम नहीं कर पाते। वह घर पर रहते हैं। जबकि, बड़ा बेटा अंजीस औरा छोटा बेटा रंजीत दोनों मजदूरी करते हैं। छोटे बेटे ने बताया कि मंगलवार की रात वह घर पर नहीं था। पिता भी कहीं गए थे। घर पर सिर्फ बड़ा भाई और मां थीं। रात करीब 12 बजे अंजीस नशे में धुत होकर मां से और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। मां ने जब पैसे देने से इन्कार कर दिया, तब वह भड़क उठा।

विज्ञापन


इस बात को लेकर भाई और मां दोनों के बीच में नोकझोंक हाेने लगी। इसी दौरान अंजीस लाठी से मां को पीटने लगी। चीख पुकार सुनकर पास-पड़ोस के लोग पहुंचे तो लीलावती खून से लथपथ होकर जमीन पर पड़ी थीं। अंजीस मां के शव से थोड़ी ही दूरी पर मौजूद रहा। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर मनोज सिंह ने बताया कि आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आए दिन करता था शराब पीकर झगड़ा

पड़ोसियों ने बताया कि अंजीस आए दिन शराब पीकर घर वालों और गांव के लोगों से लड़ाई-झगड़ा करता था। यही वजह है कि मंगलवार रात को जब वह शराब पीकर मां से पैसे के लिए झगड़ रहा था तो कोई भी बचाव करने के लिए नहीं गया। लोगों ने सोचा इसका हर रोज का यह ड्रामा है, थोड़ी देर बाद शांत हो जाएगा। लेकिन, उन लोगों को पता नहीं था कि वह अपनी की हत्या कर देगा। (संवाद)

शराब की वजह से ही 10 साल पहले छोड़कर चली गई थी पत्नी

अंजीस पहले से ही शराब का लती था। शादी के बाद भी वह शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ झगड़ा कर उसे पीटता था। यही वजह है कि पत्नी 10 साल पहले ही उसे छोड़कर चली गई थी। तबसे अंजीस अकेले ही रह रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed