{"_id":"5f022c5f765b39198b3daee8","slug":"prayagraj-crime-news-safari-riding-miscreants-threatened-to-kill-vijma-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफारी सवार बदमाशों ने विजमा यादव को जान से मारने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफारी सवार बदमाशों ने विजमा यादव को जान से मारने की दी धमकी
Mon, 06 Jul 2020 01:09 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 06 Jul 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट के अशोक नगर में रहने वाली पूर्व विधायक विजमा यादव को जान से मारने की धमकी दी गई। सफारी सवार बदमाशों ने रात में घर के पास पहुंचकर उनके कर्मचारी को मारा-पीटा और विधायक को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
पूर्व विधायक विजमा यादव वर्तमान में कैंट के अशोक नगर स्थित हेस्टिंगस रोड पर परिवार समेत रहती हैं। उनके पति विधायक जवाहर पंडित की गोली मारकर हत्या की गई थी, जिसमें हाल ही में करवरिया बंधुओं को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। विजमा ने पुलिस को बताया कि दो जुलाई की रात 10.30 बजे उनका घरेलू कर्मचारी अमित यादव कुछ सामान लेने बाहर गया था।
लौटते वक्त जैसे ही घर के पास पहुंचा, पहले से मौजूद सफारी सवार चार बदमाशों ने उसे रोक लिया। गालीगलौज करते हुए उन्होंने पहले उनके बेटे और फिर खुद उनके बारे में पूछा। कर्मचारी ने गाली देने से मना किया तो पिस्टल निकाल ली और फिर उसे पीटा। इसके बाद बदमाश सफारी लेकर निकल भागे। घर पहुंचकर कर्मचारी ने प्रकरण की जानकारी दी। जिसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन
पूर्व विधायक का यह भी कहना है कि घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। फुटेज उन्होंने पुलिस को सौंपी है। कैंट इंस्पेटक्टर चंद्रभान सिंह ने बताया कि अज्ञात में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच मेें पता चला है कि सफारी भगवतपुर निवासी एक व्यक्ति की है जिसमेें घटना के वक्त उसका बेटा अपने साथियों संग बैठा था। जांच पड़ताल की जा रही है।