{"_id":"64c81badc6f416a2440e541c","slug":"prayagraj-crime-news-allahabad-news-c-3-1-ald1019-189418-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: मार्बल व्यवसायी पर दो दिन में दो बार फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: मार्बल व्यवसायी पर दो दिन में दो बार फायरिंग
विज्ञापन
प्रयागराज। झूंसी में सोमवार रात मार्बल व्यवसायी अब्दुल रहमान(32) को गोली मार दी गई। जांघ में गोली लगने पर उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। खास बात यह कि उसने एक दिन पहले धूमनगंज के पीपलगांव में भी खुद पर फायरिंग का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। हमलावर कौन थे और उन्होंने वारदात क्यों की, इसका पता लगाने में पुलिस जुटी रही।
व्यवसायी सुदनीपुर कला, पोस्ट हनुमानगंज थाना सरायइनायत का रहने वाला है। वह धूमनगंज के शाह उर्फ पीपलगांव झलवा में टाइल्स व मार्बल की दुकान चलाता है। उसने बताया कि वह रोजाना झूंसी रेलवे ग्राउंड पर दौड़ने आता है। रोज की तरह सोमवार की देर शाम को भी वह पहुंचा था। अब्दुल के मुताबिक, वह रात के अंधेरे में तकरीबन नौ बजे रेलवे ग्राउंड पर दौड़ लगा रहा था। इसी दौरान कुछ लोग उसके पास पहुंचे और गोली चला दी। गोली मारने के बाद हमलावर भाग निकले। गोली अब्दुल के दाहिने पैर की जांघ में लगी थी। घटना की सूचना अब्दुल ने कंट्रोल रूम को दी तो इलाकाई पुलिस और 108 एंबुलेंस काफी देर बाद तलाश करते हुए मौके पर पहुंची। वह शराब के नशे में था। पास ही बीयर की चार केन पड़ी थी। झूंसी इंस्पेक्टर वैभव सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है।
चौंकाने वाली बात यह है कि भुक्तभोगी ने एक दिन पहले भी खुद को गोली मारने का आरोप लगाया। बताया कि रविवार रात वह पीपलगांव स्थित अपनी दुकान बंद कर बकाया के तगादे के लिए बजहा गांव जा रहा था। 9:30 बजे के करीब खेलगांव रेलवे पुल के पास दो नकाबपोशों ने उसे रोककर गालीगलौज शुरू कर दी। साथ ही दुकान को जल्द खाली कर देने की धमकी देने लगे। उसके विरोध करने पर एक ने असलहा निकालकर तान दिया। वह मौके से भागा तो फायर कर दिया, जिससे गोली उसके कूल्हे को छूते हुए निकल गई।
विज्ञापन
उसका कहना है कि वह इस कदर दहशत में था कि किसी तरह अपनी जान बचाकर सीधे घर चला गया। सोमवार सुबह उसने धूमनगंज थाने पहुंचकर सूचना दी जिस पर उसे पीपलगांव चौकी भेजा गया। वहां जाने पर पीपलगांव चौकी पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। हालांकि इस मामले में देर रात तक रिपोर्ट नहीं दर्ज हो सकी थी। चौकी प्रभारी पीपलगांव रणविजय सिंह ने घटना को संदिग्ध बताया। उन्होंने कहा कि मौके पर जाकर जांच पड़ताल की गई लेकिन कोई कुछ बता नहीं सका। शिकायतकर्ता भी बार-बार बयान बदलता रहा।