{"_id":"5e5c09318ebc3ef40f50bc54","slug":"prayagraj-crime-naini-news-ald269956281","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरवाजे की कुंडी बाहर से बंदकर बदमाश उठा ले गए नकदी और आभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरवाजे की कुंडी बाहर से बंदकर बदमाश उठा ले गए नकदी और आभूषण
विज्ञापन
prayagraj crime
घोंघवा गांव में शोर मचाने पर बदमाशों ने की फायरिंग, जवाब में मकान मालिक ने भी चलाई गोली
स्थानीय पुलिस की ओर से तत्काल मदद न मिलने पर भाग गए बदमाश
कौंधियारा। क्षेत्र के घोंघवा गांव में शनिवार रात में लालजी दुबे पुत्र रामनरेश के घर पर चोरी की नियत से घुसे बदमाश 90 हजार रुपये नकद व जेवरात समेत दो लाख रुपये का समान उठा ले गए। मकान मालिक के शोर मचाने पर बदमाशों ने फायरिंग की। जवाब में मकान मालिक ने भी लाइसेंसी असलहे से गोली चलाई। जिसके बाद बदमाश भाग निकले।
घोंघवा गांव निवासी लालजी दुबे व उनकी पत्नी शांति देवी एक कमरे में सो रहे थे। उस कमरे के दरवाजे की कुंडी बाहर से लगाकर बदमाश दूसरे कमरे में रखे बॉक्स को नीचे गिराने लगे, तभी आवाज सुनकर लालजी जग गए। उन्होंने दरवाजा खोलना चाहा तो बाहर से दरवाजा बंद मिला। लाल जी ने शोर मचाया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। लाल जी ने भी अपने लाइसेंसी असलहे से फायर किया। जिससे बदमाश वहां से भाग निकले।
सूचना के बाद मौके पर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार, एसपी यमुनापार दीपेंद्र नाथ चौधरी पहुंचे और जांच पड़ताल की। एसपी यमुनापार ने बताया कि इस घटना के जल्द से जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। टीम गठित कर दी गई। वहीं नवागत थानाध्यक्ष की ओर से सक्रिय कार्रवाई न करने पर लोगों में आक्रोश है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि यदि तत्काल कौधिंयारा पुलिस ने कार्रवाई की होती तो बदमाशों को पकड़ा जा सकता था।