फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Crime: Media worker stabbed to death in Civil Lines, one accused arrested in encounter

Prayagraj Crime : सिविल लाइंस में मीडिया कर्मी की चाकू मारकर हत्या, एक आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Fri, 24 Oct 2025 12:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 24 Oct 2025 12:17 PM IST
सार

प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके में मीडिया कर्मी की चाकू मारकर हत्या से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मुठभेड़ में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पैर में गोली लगी है। 

विज्ञापन
Prayagraj Crime: Media worker stabbed to death in Civil Lines, one accused arrested in encounter
एलएन सिंह। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हर्ष होटल के पास बृहस्पतिवार की रात मीडियाकर्मी एलएन सिंह (48) की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई। वारदात के दाैरान हमलावरों ने एक दर्जन से अधिक बार चाकू से वार किए। इसके बाद धूमनगंज थाना क्षेत्र में नेहरू पार्क के समीप हत्यारोपी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दाैरान आरोपी के पैर में चार गोली लगी है। उसे एसआरएन में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

मूलरूप से बलिया के रहने वाले एलएन सिंह पिछले कई साल से धूमनगंज में परिवार के साथ रहते थे। वह एक निजी चैनल से जुड़े हुए थे। रात करीब 10:30 बजे वह सिविल लाइंस के जीएचएस रोड के पास गए थे। तभी वहां पर साहिल नाम के युवक से विवाद हो गया।इसके बाद साहिल के दोस्त विशाल समेत अन्य ने एलएन सिंह पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना में वह बुरी तरह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj Crime: Media worker stabbed to death in Civil Lines, one accused arrested in encounter
पत्रकार की हत्या करने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल। - फोटो : अमर उजाला।

खून से लथपथ हुई सड़क

आरोपियों ने इतनी बेरहमी से घटना को अंजाम दिया की सड़क खून से लथपथ हो गई। प्रत्यक्षदर्शी सुमित समेत अन्य लोगों ने बताया कि एलएन सिंह कई बार यहां पर आया करते थे। रात को अचानक किसी से विवाद हुआ। शोर शराबे के बाद देखा कि एलएन सिंह खून से लथपथ सड़क पर गिरे पड़े हैं।

एक दिन पहले हुआ था विवाद

पुलिस जांच में सामने आया कि एलएन सिंह का एक दिन पहले भी किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इन लोगों की आपस में रंजिश चल रही थी। बृहस्पतिवार रात जब एलएन सिंह गए तो फिर से विवाद शुरू हो गया। तभी रंजिश के चलते आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।

Prayagraj Crime: Media worker stabbed to death in Civil Lines, one accused arrested in encounter
पत्रकार एलएन सिंह के धूमनगंज स्थित आवास पर तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

खुल्दाबाद से खरीदा था चाकू

पुलिस पूछताछ में आरोपी विशाल ने बताया कि उसने खुल्दाबाद के मछली मंडी के पास से चाकू खरीदा था। चाकू खरीदने के लिए उसने 80 रुपये खर्च किए थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने स्वीकार किया कि साहिल से लड़ाई होने के बाद उसने ही चाकू से घटना को अंजाम दिया है।

मृतक और आरोपियों के बीच एक दिन पहले भी किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। घटना के बाद नेहरू पार्क में आरोपी के संग पुलिस की मुठभेड़ भी हुई है। इसमें मुख्य आरोपी के पैर में चार गोली लगी है, अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। - डॉ. अजय पाल शर्मा, अपर पुलिस आयुक्त, प्रयागराज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed