{"_id":"5db0a0e78ebc3e01586f18c0","slug":"prayagraj-crime-branch-allahabad-news-ald2583532151","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी छोड़ क्राइम ब्रांच की पूरी टीम पर गिरी गाज, सभी लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी छोड़ क्राइम ब्रांच की पूरी टीम पर गिरी गाज, सभी लाइन हाजिर
विज्ञापन
Prayagraj Crime Branch
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकायतों की जांच के बाद हुई कार्रवाई, इंस्पेक्टर संदीप मिश्रा के नेतृत्व में नई टीम
प्रयागराज। एसएसपी अनिरुद्ध सत्यार्थ पंकज ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच के इंटेलिजेंस विंग (मुख्य शाखा) के प्रभारी को छोड़कर पूरी टीम को लाइन हाजिर कर दिया। इंस्पेक्टर संदीप मिश्रा के नेतृत्व में नई टीम बनाई गई है। हटाई गई टीम के खिलाफ जुआ सट्टा खिलाने समेत तमाम शिकायतें थीं। एसएसपी ने पिछले दो महीने की परफार्मेंस को भी आधार बनाया है।
एसएसपी ने बुधवार को क्राइम ब्रांच की इंटेलिजेंस विंग के प्रभारी बृजेश सिंह को छोड़कर दो दरोगाओं और 17 सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। बृजेश को इंटेलिजेंस विंग से हटा दिया गया। उनके पास शाहगंज थाने का प्रभार पहले से ही है। वह शाहगंज के थानाध्यक्ष बने रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक क्राइम ब्रांच की इंटेलिजेंस विंग के दरोगा और सिपाहियों के खिलाफ जमकर शिकायतें थीं। कई जगह धन उगाही, जुआ सट्टा से पैसे लेने और अपराधियों से गठजोड़ की भी शिकायतें एसएसपी से की गई थी। शिकायतों की गोपनीय जांच की हुई थी। हालांकि एसएसपी अनिरुद्ध सत्यार्थ पंकज का कहना है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में क्राइम ब्रांच की परफार्मेंस को ही हटाने का आधार बनाया है। टीम की कोई खास परफार्मेंस नहीं दिखी, इसलिए प्रभारी को छोड़कर सभी लाइन हाजिर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इंस्पेक्टर संदीप मिश्रा को इंटेलिजेंस विंग का नया प्रभारी बनाकर सात सिपाहियों की तैनाती की गई है। और भी सिपाहियों को तैनात किया जाएगा। दरोगा एसके निगम को संदीप का नायब बनाया गया है। सिपाही मनोज सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, मनीष सिंह, रमेश पटेल, अजय सिंह और अनुराग यादव को भी क्राइम ब्रांच में तैनात किया गया है।
थाने से आरोपी छोड़ने पर इंस्पेक्टर करेली सस्पेंड
प्रयागराज। एसएसपी ने बुधवार को इंस्पेक्टर करेली विनीत सिंह को सस्पेंड कर दिया। एसएसपी के मुताबिक कुछ दिन पहले स्वाट टीम ने एक आरोपी को पकड़कर इंस्पेक्टर करेली को सौंपा था। इंस्पेक्टर ने उस आरोपी को छोड़ दिया और कोई कारण भी नहीं बताया। जांच के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।