फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Crime And Murder News: In Prayagraj, the nephew of Rishta killed himself after shooting Bua, a case of love affair being told

प्रयागराज में रिश्ते के भतीजे ने बुआ को गोली मारने के बाद खुद को भी उड़ाया, दोनों की मौत, प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा मामला

Sun, 19 Jul 2020 07:51 PM IST
विनोद सिंह news desk amar ujala, prayagraj
news desk amar ujala, prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 19 Jul 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj Crime And Murder News: In Prayagraj, the nephew of Rishta killed himself after shooting Bua, a case of love affair being told
prayagraj news - फोटो : sociol media

सोरांव के मलाक हरहर गांव में रविवार तड़के एक युवक ने अपने रिश्ते की बुआ की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद खुद को भी गोली मार ली। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों शादीशुदा थे। घटना युवती के मायके में हुई।

विज्ञापन


पुलिस इस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है। दूसरी ओर युवक के परिजनों ने लड़की के घरवालों पर ही हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। दोनों के शवों की अंत्येष्टि के बाद घरवालों से पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन

Prayagraj Crime And Murder News: In Prayagraj, the nephew of Rishta killed himself after shooting Bua, a case of love affair being told
murder - फोटो : demo

सोरांव क्षेत्र के मलाक हरहर गांव के प्रेमचंद्र यादव की बेटी सपना यादव (28) का विवाह आठ साल पहले बहरिया के बनतरिया गांव के विनोद कुमार यादव के साथ हुआ था। सपना और विनोद की दो बेटियां कुमुद (5) और वैष्णवी (3) भी हैं।

बताया जाता है कि सपना काफी समय से मायके में ही रह रही थी। शनिवार को पट्टीदारी में सपना का भतीजा लगने वाला बादल यादव (30) घर आया। रात को खाना खाने के बाद वह प्रेमचंद्र के घर पर ही रुक गया।

विज्ञापन

Prayagraj Crime And Murder News: In Prayagraj, the nephew of Rishta killed himself after shooting Bua, a case of love affair being told
pistol
रविवार तड़के बादल ने तमंचे से सपना की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। घरवालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। दोनों को पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर बादल के घरवाले भी मौके पर पहुंच गए। वहां दोनों परिवारों में झड़प भी हो गई।

बादल के परिजनों ने सपना के घरवालों पर हत्या का आरोप लगाया। फिलहाल पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सपना के पिता प्रेमचंद्र की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसपी गंगापार एनके सिंह ने बताया प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। दोनों की अंत्येष्टि के बाद उनके घरवालों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed