Prayagraj Corona Update: अरसे बाद कम हुए संक्रमित, 146 नए पॉजिटिव, कोई मौत नहीं
कोरोना संक्रमण से जुड़ी राहत भरी खबर सोमवार को आई। जांच का दायरा बढ़ने के बाद भी अचानक संक्रमितों का आंकड़ा डेढ़ सौ के नीचे आ गया। जिले में 24 घंटे के भीतर 4707 संभावित संक्रमितों की जांच की गई। सोमवार को पॉजिटिव मरीजों की संख्या सिर्फ 146 रही। खास बात यह है कि 30 जुलाई से करीब ढाई महीने बाद वह दिन आया जब कोविड संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई।
सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक जिले में कोरोना जांच और कांट्रैक्ट ट्रेसिंग काम हर दिन तेज किया जा रहा है। सोमवार को पॉजिटिव मरीजों की संख्या 146 रही। कुल 229 लोगों ने कोरोना को मात दी। जिसमें 23 मरीज विभिन्न कोविड अस्पतालों और कोविड केयर सेंटरों से डिस्चार्ज किए गए।
अस्पतालों में भर्ती मरीजों का आंकड़ा 206 लोगों को होम आइसोलेशन पूरा हुआ। घरों में रहकर कोरोना संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या अब 14359 हो गई है। सीएमओ के मुताबिक जिले में 24 घंटे के दौरान 4707 लोगों में 3136 लोगों ने एंटीजन, 1324 ने आरटीपीसीआर, ट्रूनॉट से 118 और निजी लैब से 129 लोगों ने कोविड जांच कराई है।