फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Corona Update: Long-time infected, 146 new positives, no death

Prayagraj Corona Update: अरसे बाद कम हुए संक्रमित, 146 नए पॉजिटिव, कोई मौत नहीं

Tue, 13 Oct 2020 10:40 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 13 Oct 2020 10:40 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: Long-time infected, 146 new positives, no death
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कोरोना संक्रमण से जुड़ी राहत भरी खबर सोमवार को आई। जांच का दायरा बढ़ने के बाद भी अचानक संक्रमितों का आंकड़ा डेढ़ सौ के नीचे आ गया। जिले में 24 घंटे के भीतर 4707 संभावित संक्रमितों की जांच की गई। सोमवार को पॉजिटिव मरीजों की संख्या सिर्फ 146 रही। खास बात यह है कि 30 जुलाई से करीब ढाई महीने बाद वह दिन आया जब कोविड संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई। 

विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: Long-time infected, 146 new positives, no death
prayagraj news : Corona News prayagraj - फोटो : prayagraj

सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक जिले में कोरोना जांच और कांट्रैक्ट ट्रेसिंग काम हर दिन तेज किया जा रहा है। सोमवार को पॉजिटिव मरीजों की संख्या 146 रही। कुल 229 लोगों ने कोरोना को मात दी। जिसमें 23 मरीज विभिन्न कोविड अस्पतालों और कोविड केयर सेंटरों से डिस्चार्ज किए गए।

अस्पतालों में भर्ती मरीजों का आंकड़ा 206 लोगों को होम आइसोलेशन पूरा हुआ। घरों में रहकर कोरोना संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या अब 14359 हो गई है। सीएमओ के मुताबिक जिले में 24 घंटे के दौरान 4707 लोगों में 3136 लोगों ने एंटीजन, 1324 ने आरटीपीसीआर, ट्रूनॉट से 118 और निजी लैब से 129 लोगों ने कोविड जांच कराई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: Long-time infected, 146 new positives, no death
Zycov-D Corona Vaccine - फोटो : Twitter@RT

अपर नगर आयुक्त, चार स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित

नोडल अधिकारी कोरोना डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक सोमवार को कोविड पॉजिटिव मरीजों की सूची में नगर निगम के एक अपर नगर आयुक्त, एक डायगोनिस्टिक सेंटर के जनरल मैनेजर, कमला नेहरू के लैब टेक्निशियन, बरांब के पशु चिकित्सक शामिल हैं। वहीं दो अधिवक्ताओं के साथ एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के सेल्स एसोसिएट, पीएनबी सिविल लाइंस शाखा के मैनेजर, पॉवर कॉरपोरेशन के एक जेई, रेलवे के एक लोको पायलट, एजी ऑफिस के असिस्टेंट ऑडीटर, बड़ौदा ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक, आरएएफ के इंस्पेक्टर समेत कुल 146 लोगों कोरोना संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed