फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Corona Update: Number of infected decreased, new 81 found, four died

Prayagraj Corona Update: संक्रमितों की संख्या घटी, नए 81 मिले, चार की मौत

Sun, 23 May 2021 01:36 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 23 May 2021 01:36 AM IST
सार

  • कुल 11164 लोगों की हुई जांच, 307 लोग हुए संक्रमणमुक्त

विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: Number of infected decreased, new 81 found, four died
prayagraj news : एसआरएन में मरीज को भर्ती कराने लेकर आते परिजन। - फोटो : prayagraj

विस्तार

प्रयागराज। कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या एक दिन पहले की अपेक्षा घट गई। शनिवार को कुल 81 नए संक्रमित मिले जबकि, 307 लोग संक्रमण ॅमुक्त हुए। कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ.ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि की। बताया, शनिवार को चार लोगों की मौत हुई है। शनिवार को कोरोना के मामले में काफी राहत रही। जिले में कुल 11164 लोगों की कोरोना की जांच में 81 नए संक्रमित मिले। 17 लोगों की एंटीजन, 46 लोगों की आरटीपीसीआर और 18 की ट्रूनॉट जांच में पुष्टि हुई है। जबकि एंटीजन जांच 5966 लोगों की, आरटीपीसीआर 4923 लोगों की और 143 की ट्रूनॉट से जांच हुई।

विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: Number of infected decreased, new 81 found, four died
prayagraj news : Covid test - फोटो : prayagraj

इसमें 132 लोगों ने निजी लैब में जांच कराई है। इसके एक दिन पहले यानी शुक्रवार को भी तकरीबन इतने ही लोगों की कोरोना की जांच कराई गई थी जिसमें 108 नए संक्रमित मिले थे। शनिवार को इसमें 27 की गिरावट दर्ज की गई। कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या गिरने से जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग को और राहत मिली है। हालांकि, मरने वालों की आंकड़ा बढ़ गया है। शनिवार को चार लोगों की मौत हुई जबकि दो दिन पहले सिर्फ दो मौतें हुई थीं। 

मरीजों की संख्या घटने से अब निजी कोविड अस्पतालों को बंद किया जाने लगा है। शनिवार को कई हॉस्पिटल को गैर कोविड की श्रेणी में घोषित किया गया। अब वहां गैर कोविड मरीज देखे जा सकेंगे। इसके अलावा ऑक्सीजन की डिमांड भी गिर गई है। पहले जहां रोज ऑक्सीजन टैंकर आ रहा था। वहीं इस हफ्ते से दो दिन के अंतराल पर ऑक्सीजन टैंकर आ रहा है। उधर, शनिवार को संक्रमित होने वालों में अटरामपुर रेलवे के स्टेशन मास्टर, डीआरएम ऑफिस के स्टेनोग्राफर, विधिक सलाहकार, मेजा स्थित प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक, हाईकोर्ट के अधिवक्ता आदि शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: Number of infected decreased, new 81 found, four died
prayagraj news : एसआरएन में मरीज को भर्ती कराने लेकर आते परिजन। - फोटो : prayagraj

21 को हास्पिटल से मिली छुट्टी

शनिवार को कोरोना संक्रमण से मुक्त होने वालों की कुल संख्या 307 रही। इसमें से 21 को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय, बेली, रेलवे हॉस्पिटल और निजी अस्पतालों से छुट्टी दी गई जबकि 286 का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में अब तक कुल 67003 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हो चुका है। 

सामान्य अस्पताल में काम करने की मांगी अनुमति

राजापुर स्थित आशा हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ.सुजीत सिंह ने शनिवार को सीएमओ को पत्र भेजकर आशा हॉस्पिटल को सामान्य अस्पताल घोषित किए जाने की मांग की। उनका कहना है कि उनके हॉस्पिटल में कोविड के जितने भी मरीज थे, सबकी छुट्टी कर दी गई है। इसके बाद हॉस्पिटल को सैनिटाइज कर दिया गया है। अब हॉस्पिटल में गैर कोविड मरीज देखे जा सकते हैं। लिहाजा, उनके हॉस्पिटल को सामान्य अस्पताल घोषित किया जाए।
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: Number of infected decreased, new 81 found, four died
prayagraj news : मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज में वैक्सीनेशन के लिए अपनी बारी का इंतजार करते लोग। - फोटो : prayagraj

इस हफ्ते के टीकाकरण के लिए आज होगी स्लॉट बुकिंग, मंगाई गई 35 हजार डोज

कोरोना टीकाकरण के इस हफ्ते चलने वाले अभियान के लिए रविवार को स्लॉट की बुकिंग होगी। बुकिंग सुबह 10 बजे से शुरू होगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सूचना जारी कर दी है। सूचना के मुताबिक स्लॉट बुकिंग के बाद ही लोगों को टीका लग सकेगा। उधर, शासन ने जिले में हफ्ते भर लगाए जाने वाले टीके की 35 हजार डोज शनिवार की शाम को भेज दी है, जिससे जिले के स्टाक में 53 हजार डोज की उपलब्धता हो गई है। यह डोज अब हफ्ते भर लगाई जाएगी। 

Prayagraj Corona Update: Number of infected decreased, new 81 found, four died
prayagraj news : मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज स्थित वैक्सीनेशन सेंटर में टीका लगवाती महिला। - फोटो : prayagraj
सीएमओ डॉ. प्रभाकर राय ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 18 वर्ष से 44 वर्ष तक की आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण के लिए रविवार को सुबह 10 बजे से स्लॉट बुक हो सकेगा। पिछली बार की तरह इस बार भी 18 वर्ष से 44 वर्ष तक की आयु वर्ग के लोगों के लिए 39 सेंटर संचालित रहेंगे। यहां पर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक टीका लगेगा। जबकि, 45 या उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए पूर्व की भांति 98 स्थानों पर टीका लगाया जाएगा। 

उधर, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. तीरथ लाल ने बताया कि शनिवार को भी टीकाकरण अभियान चला। इसमें कुल 7987 लोगों को टीका लगाया गया। टीका लगवाने में 45 या उससे अधिक उम्र वालों की संख्या 1922 रही जबकि 18 वर्ष से 44 वर्ष के बीच की आयु वर्ग के 6065 लोग रहे। 18 वर्ष से 44 वर्ष की आयु वर्ग के लोगों का टीका जिले में बनाए गए 39 सेंटरों पर हुआ। सबसे अधिक टीका 630 मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में लगा। इसके बाद डफरिन में 328, कॉल्विन में 310, बेली 320, एसआरएन में 151, हाईकोर्ट में 110, रेलवे में 164 लोगों को लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed