{"_id":"5f4fc7188ebc3e53317170a2","slug":"prayagraj-corona-update-new-infections-restored-records-in-prayagraj-376-positives-found-and-three-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Corona Update: प्रयागराज में नए संक्रमितों ने फिर बनाए रिकार्ड, मिले 376 पॉजिटिव, तीन की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Corona Update: प्रयागराज में नए संक्रमितों ने फिर बनाए रिकार्ड, मिले 376 पॉजिटिव, तीन की मौत
Wed, 02 Sep 2020 09:53 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 02 Sep 2020 09:53 PM IST
विज्ञापन
corona virus
- फोटो : sociol media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना ने बुधवार को फिर नया रिकार्ड बनाया। 24 घंटे में 376 नए संक्रमित मिले और तीन लोगों की मौत हुई। जबकि, 199 लोग डिस्चार्ज हुए। जिले में बुधवार को एक्टिव केसों की संख्या 2622 पहुंच गई। इसमें 2062 लोग होम आइसोलेशन में हैं। सीएमओ मेजर डॉ0 जीएस बाजपेई ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि इसके पहले 26 अगस्त को 24 घंटे में सबसे अधिक 368 संक्रमित मिले थे।
सीएमओ ने बताया कि बुधवार को 376 नए संक्रमित मिलने के साथ जिले में कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 10376 पहुंच गई। इसमें 7593 लोगों को छुट्टी दी जा चुकी है। जिसमें से 3611 को अस्पताल से छुट्टी मिली है और 3982 का होम आइसोलेशन पूरा हो चुका है। बुधवार को कुल एक्टिव कसों की संख्या 2622 थी। इसमें 2061 होम आइसोलेशन में हैं।
बुधवार को 60 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई। इसमें कोटवा-बनी से आठ, कालिंदीपुरम से नौ, रेलवे से 10, यूनानी मेडिकल कॉलेज से 11, बेली से 12, दोनो निजी अस्पताल से पांच, स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय से पांच लोग शामिल हैं। इसके अलावा 147 लोगों को होम आइसोलेशन पूरा हुआ।
विज्ञापन
जबकि, रेलेव हॉस्पिटल में 49, कांलिंदीपुरम में 99, यूनानी में 32, दोनों निजी चिकित्सालयों में 77, बेली में 63 और स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में प्रयागराज के 120 मरीज भर्ती हैं। बुधवार को 2895 संदिग्ध लोगों का स्वाब सैंपल लिया गया और 2820 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।